Jalandhar Today 20th February ः भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ शाम सात बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

जालंधर में भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ का आयोजन मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड में 20 फरवरी को रात 7.30 बजे होगा। जानिए और क्या खास है जालंधर में आज। आइए नजर डालते हैं शनिवार 20 फरवरी को नगर में आज क्या-क्या कहां-कहां होने वाला है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 07:36 AM (IST)
Jalandhar Today 20th February ः   भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ शाम सात बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज
जालंधर में भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ शाम सात बजे होगा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 20 फरवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

- भगवान शनि देव को समर्पित होगा हवन यज्ञ

- भगवान शनि देव को समर्पित हवन यज्ञ का आयोजन मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड में 20 फरवरी को रात 7.30 बजे होगा। इस बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के संस्थापक तथा संचालक नवजीत भारद्वाज बताते हैं कि जिन पर शनि का ढैया तथा किसी प्रकार का कुंडली में दोष हो वह इस यज्ञ में शामिल होकर इससे काफी हद तक निजात प्राप्त कर सकते हैं।

- संत सम्मेलन

श्री बाबा लाल दयाल आश्रम दिलबाग नगर में संत सम्मेलन का आयोजन सुबह 8 बजे से होगा। जिसमें राज्य भर से संत समाज के सदस्य शामिल होंगे।

- एलपीयू में विभिन्न प्रकार की खेलो की प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से करवाई जाएंगी। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

- प्राचीन शिव मंदिर पहाड़ी वाला में जारी कार सेवा में सहयोग देने वालों को सुबह 11 बजे सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जिलेभर से पहुंचे श्रद्धालु कार सेवा में सहयोग भी करेंगे।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी