पटियाला में तेज रफ्तार बस ने हरियाणा के दंपती को कुचला, रिश्तेदारों से मिलकर बाइक पर लौटते समय गई जान

बलवीर सिंह उम्र करीब पचास साल निवासी गांव खुन्नण जिला फतेहाबाद (हरियाणा) व उनकी पत्नी तेजिंदर कौर (45) रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे। जाखल रोड स्थित गोशाला के नजदीक तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 03:48 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 03:48 PM (IST)
पटियाला में तेज रफ्तार बस ने हरियाणा के दंपती को कुचला, रिश्तेदारों से मिलकर बाइक पर लौटते समय गई जान
थाना पातड़ां के जाखल रोड पर तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। जागरण

पटियाला, जेएनएन। यहां थाना पातड़ां में आते जाखल रोड स्थित गोशाला के नजदीक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसा वीरवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। दंपती रिश्तेदारों से मिलने के बाद वापस लौट रहा था। जान गंवाने वालों की पहचान बलवीर सिंह उम्र करीब पचास साल निवासी गांव खुन्नण जिला फतेहाबाद (हरियाणा) व उनकी पत्नी तेजिंदर कौर (45) साल के रूप में हुई है। पति-पत्नी की पहचान उनके भांजे विक्रम सिंह ने की।हादसे के बाद प्राईवेट बस का आरोपित चालक मौके से फरार हो गया। सिटी पातड़ां पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

chat bot
आपका साथी