हरजीत सफरी भारती सेवा संस्था के प्रदेश महासचिव बने

भारती सेवा संस्था पंजाब की मीटिग में हरजीत सफरी को संस्था का प्रदेश महासचिव चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 10:53 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 10:53 PM (IST)
हरजीत सफरी भारती सेवा संस्था के प्रदेश महासचिव बने
हरजीत सफरी भारती सेवा संस्था के प्रदेश महासचिव बने

जागरण संवाददाता, जालंधर

भारती सेवा संस्था पंजाब की मीटिग हुई। कोविड-19 के तहत सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित मीटिग में पंजाब के पदाधिकारियों का चयन किया गया। संस्था के प्रदेश चेयरमैन प्रकाश सिंह ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताया।

इस मौके पर नए चुने सदस्यों में हरजीत सिंह सफरी को संस्था का प्रदेश महासचिव चुना गया। साथ ही इंदु बाला को महिला विग जिला कपूरथला की प्रधान व आराधना कच्चा कोट को महिला विग का वार्ड प्रधान बनाकर नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस मौके पर प्रदेश प्रधान रवि सभ्रवाल, चेयरमैन पंजाब प्रकाश सिंह, पंजाब महिला विग चेयरपर्सन रेणु सेठ यूथ विग सेक्रेटरी पंजाब सतीश गोल्डी, यूथ विग जिला प्रधान सूरज गिल, जिला प्रधान राजीव संधू, वाइस जिला प्रधान कुलविदर किदी, सोनिया, चेयरपर्सन जालंधर जसवीर कौर, जिला प्रधान महिला विग कमलजीत कौर, काजल गाबा, मनप्रीत कौर, जसविदर कौर, रमेश सूरी के अलावा काली थापर व जगजीत सिंह भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी