हिन्दू नेताओ के कातिलों को हो फांसी : गोरिया

अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति यूथ विंग उत्तर भारत के प्रमुख दलबीर सिंह संधू के दिशा निर्देश पर उधम सिंह नगर में एक बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Dec 2017 06:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Dec 2017 06:45 PM (IST)
हिन्दू नेताओ के कातिलों को हो फांसी : गोरिया
हिन्दू नेताओ के कातिलों को हो फांसी : गोरिया

जालंधर। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति यूथ विंग उत्तर भारत के प्रमुख दलबीर सिंह संधू के दिशा निर्देशों पर शहीद उधम सिंह नगर में एक बैठक हुई। बैठक में अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के मुख्य प्रवक्ता सुभाष गोरिया विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

गोरिया ने कहा कि पंजाब में आइएसआइ के खालिस्तानी एजेंटों द्वारा हिन्दू नेताओं का कत्ल किया गया था, जिसमें पाच खालिस्तानी आतंकवादी पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए थे। गोरिया ने कहा कि बेकसूर हिन्दू नेताओं के कातिलों को फासी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि आइएसआइ के इशारे पर विदेशों में बैठे खालिस्तानी समर्थक पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। इस अवसर पर यूथ विंग पंजाब के उपप्रधान दीपक शर्मा, जरनल सेक्रेटरी संजीव वालिया, जिला प्रधान बलबीर गोरिया, सिटी प्रधान सुंदर गिल, शिवसेना कामगर के सिटी प्रधान नवी तलवाड़, जिला उपप्रधान दिनेश भगत, जिला देहाती प्रधान अश्वनी कुमार आशु भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी