अपाहिज आश्रम में महिलाओं के लिए गायनी चेकअप की सुविधा शुरू

अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन में लाजवंती अस्पताल की गाइनकालजिस्ट विशेषज्ञ डा. गौरी वासुदेव ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए गायनी उपचार की सुविधा शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:02 PM (IST)
अपाहिज आश्रम में महिलाओं के लिए गायनी चेकअप की सुविधा शुरू
अपाहिज आश्रम में महिलाओं के लिए गायनी चेकअप की सुविधा शुरू

जागरण संवाददाता, जालंधर : अपाहिज आश्रम स्थित लाला राम किशोर कपूर विकलांग सहायता ट्रस्ट भवन में लाजवंती अस्पताल की गाइनकालजिस्ट विशेषज्ञ डा. गौरी वासुदेव ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए गायनी उपचार की सुविधा शुरू कर दी है। आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर व को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर ने सभी जरूरतमंद महिलाओं को गायनी चेकअप की सुविधा प्राप्त करने की अपील की। साथ ही कहा कि आश्रम में फिजियोथैरेपी, एक्यूप्रेशर, डेंटल, क्लीनिकल लेबोरेटरी की सुविधा सहित आई ट्रीटमेंट की सुविधा भी डा. जगदीप द्वारा प्रदान की जा रही है। इस दौरान आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर, को-चेयरपर्सन सुनीता कपूर, प्रधान आरके भंडारी, फाइनांस सचिव बृज मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, महासचिव बलदेव कत्याल, संयुक्त सचिव संजय सभ्रवाल, एडवोकेट उमेश ढींगरा, डा. जगदीप सिंह, प्राण नाथ भल्ला, ललित भल्ला, इंजीनियर शैलजा भल्ला, सुमित पुरी, निधि पुरी, अश्वनी पुरी, भावना सभ्रवाल, सुमन खन्ना, एसएन बत्रा, राकेश कुमार ने डा. गौरी वासुदेव का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी