श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का निधन

श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का शनिवार देर रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह दरबार साहिब में मुख्य ग्रंथी भी रहे। उन्होंने कई पदों पर सेवा निभाई।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 09:08 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 09:08 AM (IST)
श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का निधन
ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती की फाइल फोटो।

जेएनएन, अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती का शनिवार देर रात्रि हृदय गति रुकने से निधन हो गया। ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती श्री हरमंदिर साहिब में एक अरदासिया के रूप में भर्ती हुए थे। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में लंबे समय तक ग्रंथी की सेवा निभाई।

ज्ञानी जोगिंदर सिंह वेदांती दरबार साहिब के मुख्य ग्रंथी भी रहे। फिर उन्हें अकाल अकाल तख्त साहिब का जत्थेदार तैनात किया गया। वेदांती की ओर से पंथक मामलों पर दिए गए कुछ बयानों के बाद उन्हें अकाली दल के हस्तक्षेप से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पद से मुक्त कर दिया गया।

यह भी पढें: कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट नहीं तो गांवों में NO ENTRY, 6 हिदायतों के साथ पंजाब की 122 पंचायतों ने संभाला मोर्चा

ज्ञानी जोगिंदर सिंह दरबार साहिब में स्थित सिख रेफरेंस लाइब्रेरी में भी महत्वपूर्ण योगदान देते रहे। उनके निधन पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष बीबी जगीर कौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, महासचिव भगवंत सिंह सियालका, मुख्य सचिव हरजिंदर सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढें: हरियाणा के 23 हजार नंबरदारों के लिए अच्छी खबर, आयुष्मान भारत योजना के तहत होंगे कवर, मोबाइल फोन भी मिलेंगे

यह भी पढें: मालेरकोटला पर योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी पर बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह- पंजाब के मामले में दखल न दें यूपी के सीएम

यह भी पढें: Corona Vaccination: सेकेंड डोज के लिए बदला नियम, पंजाब में अब 90 दिन का करना होगा इंतजार

chat bot
आपका साथी