Jalandhar Today: जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा उत्सव, जानें शहर में और क्या रहेगा खास

Jalandhar Today 24th July 2021 शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:35 AM (IST)
Jalandhar Today: जालंधर में आज विभिन्न जगहों पर मनाया जाएगा गुरु पूर्णिमा उत्सव, जानें शहर में और क्या रहेगा खास
गुरु पूर्णिमा को लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 24th July 2021 : शहर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शनिवार, 24 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

शहर में आज होगा गुरु पूर्णिमा उत्सव

- गुरु पूर्णिमा को लेकर शहर के विभिन्न जगहों पर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। इस क्रम में बावा लाल दयाल आश्रम बस्ती दिलबाग नगर में गुरु पूर्णिमा उत्सव की शुरुआत सुबह 7 बजे हवन के साथ होगी। इसके उपरांत नाम दीक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर संकीर्तन मंडल के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे।

आज लगेगी वैक्सीन

- सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल में वैक्सीन लगाने का अभियान आज सुबह 9 बजे से चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कोरोना महामारी से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

हड़ताल

- सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल सुबह 10 बजे से होगी। इस दौरान वह अपनी मांगों को लेकर जमकर रोष प्रदर्शन करेंगे।

भगवान शनि देव पूजन

- मां बगलामुखी धाम, गुलमोहर सिटी होशियारपुर रोड में भगवान शनि देव पूजन तथा हवन यज्ञ सुबह 7 बजे से होगा। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी