गुरु विरजानंद गुरुकुल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया

शनिवार को गुरु विरजानंद गुरुकुल महाविद्यालय करतारपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:57 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:57 PM (IST)
गुरु विरजानंद गुरुकुल में  गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया
गुरु विरजानंद गुरुकुल में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया

संवाद सहयोगी, करतारपुर : शनिवार को गुरु विरजानंद गुरुकुल महाविद्यालय करतारपुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने सुबह हवन यज्ञ में शामिल होकर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां डाली। इस कार्यक्रम में यजमान कुंदन लाल अग्रवाल व उनका परिवार था। इसके बाद गुरु पूजन एवं विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य मेहमान नगर कौंसिल करतारपुर के प्रधान प्रिस अरोड़ा थे। उनके साथ चेयरमैन मार्केट कमेटी राजू अरोड़ा, सिटी प्रधान वेद प्रकाश भी मौजूद थे। कार्यक्रम दौरान अजय आर्य एवं राजेश अमर प्रेमी ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।

आर्य युवा स्नातक सूरज आर्य ने गुरुकुल की गतिविधियों व योगदानों का परिचय देते हुए सभी आचार्यों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में डा. सुधीर कुमार दिल्ली से शामिल हुए तथा पौराणिक समाज को लक्षित करके सभी को संबोधित कर बताया की 'माता निर्माता भवति' माता समस्त विश्व की निर्माता होती है, इसलिए धार्मिक कार्य, वेदों का पठन-पाठन आदि का अधिकार स्त्रियों को भी है। ट्रस्ट के प्रधान ध्रुव कुमार मित्तल ने गुरुकुल के विद्यार्थियों को संबोधित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभा के अंत में सभी को सम्मानित किया गया। गुरुकुल के प्राचार्य डा. उदयन आर्य ने सभी का धन्यवाद किया।

गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर ट्रस्ट के सभी अधिकारी, आर्य समाज के समस्त सदस्य, राजेश अरोड़ा, महामंत्री नरेश कुमार धीमान, अधिष्ठाता सुखदेव राज के अलावा राजेश आर्य, कुंदन लाल अग्रवाल, एडवोकेट ऋषि पाल, राजेश कुमार दिल्ली, जसपाल, नरेंद्र गांधी दिल्ली, कैलाश अग्रवाल व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी