गुरुनानक आटो इंटरप्राइजेज के संचालक गुरिंदर सिंह ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत

गुरिंदर सिंह ने मंगलवार रात को खुद को गोली मारी है। दुसांझ कलां चौकी इंचार्ज के अनुसार गुरिंदर ने यह कदम घरेलू विवाद के बाद उठाया है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जौहल अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 11:21 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:03 PM (IST)
गुरुनानक आटो इंटरप्राइजेज के संचालक गुरिंदर सिंह ने खुद को मारी गोली, अस्पताल में मौत
गुरिंदर सिंह ने मंगलवार देर रात को गांव विरका में खुद को गोली मार ली।

जालंधर, जेएनएन। गुरुनानक आटो इंटरप्राइजेज, जमालपुर के संचालक गुरिंदर सिंह (40) ने मंगलवार रात दो बजे गांव विरका स्थित घर में अपने सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में उन्हें रामामंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डा. बीएस जौहल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि करीब साढे 12 बजे गुरिंदर सिंह ने दम तोड़ दिया। गुरिंदर के एक बेटा और बेटी है। स्वजन पहले गुरिंदर को फगवाड़ा ले गए थे, फिर जालंधर के जौहल अस्पताल लेकर आए थे।

गांव विरका जालंधर के थाना गोराया के तहत आता है। पता चला है कि पारिवारिक सदस्यों का चंडीगढ़ में बुधवार को एक कार्यक्रम होना था। इसमें शामिल होने गुरिंदर को जाना था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने खुद को गोली मार ली। 

रात करीब दो बजे मारी खुद को गोली

घटना के बाद जांच के लिए पहुंचे दुसांझ कलां चौकी इंचार्ज एएसआइ चरणजीत सिंह ने बताया कि गुरिंदर ने करीब रात दाे बजे खुद को गोली मारी। रात को ही उन्हें पहले सिविल अस्पताल फगवाड़ा ले जाया गया था। हालत गंभीर होने पर जालंधर के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरिंदर के 12 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। उनकी शादी को 14 साल हो चुके हैं।

देर रात घरेलू विवाद के बाद कमरे में जाकर खुद को मारी गोली

एएसआइ चरणजीत सिंह के मुताबिक अगले दो-तीन दिन में गुरिंदर के ताया की पोती का विवाह है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि देर रात एक-डेढ़ बजे किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसके बाद गुरिंदर ने अपने कमरे में जाकर गोली मार ली। मामले में अभी किसी के अाधिकारिक बयान दर्ज नहीं हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी