पारिवारिक सदस्यों से बात कर रहे थे गुरिदर, उठ कर गए और गोली मार ली

गुरुनानक आटो इंटरप्राइजेज जमालपुर के संचालक गुरिदर सिंह खुद को गोली मारने से पहले परिवार वालों के साथ बैठ कर बात कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 09:14 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:34 PM (IST)
पारिवारिक सदस्यों से बात कर रहे थे गुरिदर, उठ कर गए और गोली मार ली
पारिवारिक सदस्यों से बात कर रहे थे गुरिदर, उठ कर गए और गोली मार ली

संवाद सहयोगी, गोराया

गुरुनानक आटो इंटरप्राइजेज, जमालपुर के संचालक गुरिदर सिंह खुद को गोली मारने से पहले अपने परिवार के साथ बैठे थे। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच गुरिदर उठे और कमरे में जाकर खुद को गोली मार ली। शुक्रवार को दुबई से गुरिदर के ससुराल वाले लौटेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया जाएगा।

दोसांझ कलां चौकी इंचार्ज एएसआइ चरनजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी कमलदीप कौर ने बताया कि लाकडाउन में गुरिदर शराब ज्यादा पीने लगे थे। उन्हें गुस्सा भी बहुत आता था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। इस बीच यह घटना हो गई। यह है मामला

40 वर्षीय गुरिदर सिंह ने मंगलवार रात दो बजे गांव विरकां स्थित फार्म हाउस में करीब रात दो बजे अपने सिर में गोली मार ली थी। बुधवार दोपहर के समय उनकी मौत हो गई। गुरिदर के एक बेटा और बेटी है। दो दिन बाद गुरिदर के ताया की बेटी की शादी मोहाली में है। सारे परिवार ने शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ जाना था।

chat bot
आपका साथी