गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को किया सैनिटाइज

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की तरफ से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को सैनिटाइज किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:21 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:21 PM (IST)
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को किया सैनिटाइज
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा को किया सैनिटाइज

जागरण संवाददाता, जालंधर

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर की तरफ से शहर के धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज करने की मुहिम जारी है। सैनिटाइजेशन का कार्य संस्था के प्रधान रमन अरोड़ा की अगुआई में चल रहा है। रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, मोहल्ला मखदूमपूरा को सैनिटाइज किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सेवादार हरबंस सिंह, दलवीर सिंह व जोरावर सिंह ने संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह संस्था समाज में भलाई का काम कर रही है। इस दौरान सैनिटाइजेशन की सेवा करते हितेश चड्ढा, अनिल हांडा व एसके कक्कर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी