मामा के घर रह रही 10वीं की छात्रा से गंदा काम, बाद में शादी से मुकरा युवक का परिवार; केस दर्ज

गुरदासपुर में युवक पर नाबागिल युवती को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा के घर लगभग डेढ़ साल से रह रही है। इस समय वह दसवीं कक्षा का छात्र है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:51 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:51 AM (IST)
मामा के घर रह रही 10वीं की छात्रा से गंदा काम, बाद में शादी से मुकरा युवक का परिवार; केस दर्ज
गुरदासपुर में एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

कादियां (गुरदासपुर), जेएनएन। पुलिस ने एक युवक पर नाबागिल युवती को बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर केस दर्ज किया है। पुलिस को लिखित शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने मामा के घर लगभग डेढ़ साल से रह रही है। इस समय वह दसवीं कक्षा का छात्र है।

एक गांव के रहने युवक हरनेक सिंह उस पर बुरी नजर रखता था। वह उसको 6 अप्रैल 2021 को शादी का झांसा देकर अपनी मामी के गोइंदवाल के निकट स्थित गांव में ले गया। वहां वह उसको शादी का बहाना बनाकर दुष्कर्म करता रहा। सात अप्रैल को वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर दाना मंडी कादियां में छोड़ गया। जब वह पैदल अपने गांव जा रही थी तो उसका चाचा मिल गया और वह उसे अपने गांव ले गया। इसके बाद पीड़िता के परिवार ने कथित आरोपित हरनेक सिंह परिवार वालों से बातचीत चलाते रहे, मगर हरनेक सिंह ने विवाह करवाने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने अपने पिता के साथ थाना कादियां में आकर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया है।

इंस्पेक्टर सुखजीत कौर ने बताया कि अभी कथित आरोपित की गिरफ्तारी नहीं है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। उन्होंने दावा किया कि आरोपित जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी