राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने खटकड़ कलां का किया दौरा, शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह को उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां में श्रद्धांजली भेंट की। पंजाब के राज्यपाल ने शहीद -ऐ -आजम स. भगत सिंह म्यूजियम और यादगार में शहीद के पिता स. किशन सिंह को उनकी समाधि पर श्रद्धांजली भेंट की।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 02:59 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 02:59 PM (IST)
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने खटकड़ कलां का किया दौरा, शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि
खटकड़ कलां में शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित।

जागरण संवाददाता, नवांशहर। पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंगलवार को शहीद भगत सिंह को उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां में श्रद्धांजली भेंट की। पंजाब के राज्यपाल ने शहीद-ऐ-आजम स. भगत सिंह म्यूजियम और यादगार में शहीद के पिता स. किशन सिंह को उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि भेंट की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और एसएसपी कंवरदीप कौर भी मौजूद थे। खटकड़ कलां में म्यूजियम का दौरा करते हुए राज्यपाल ने म्यूजियम की अलग-अलग गैलरियों को भी देखा और कहा कि 23 साल की उम्र में अपनी जान कुर्बान करने वाले देश के महान प्रतीक की कुर्बानी और शहादत के हम हमेशा ऋणी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह और अन्य शहीदों का जीवन और दर्शन लोगों के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत बना रहेगा। उन्होंने लोगों को देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देने वाले देश के शहीदों के नक्शे -कदम पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को भारतीय संविधान के आदर्शों को कायम रखने और शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए भी अपील की। राज्यपाल ने कहा कि म्यूजियम के दौरे ने उनको ज्ञान पक्ष से ओर रौशन किया है, क्योंकि शहीद भगत सिंह के जीवन के बारे में कई ऐसे तथ्य उनके ध्यान में आए थे, जो उनके लिए अनजाने थे। उन्होंने कहा कि म्यूजियम में शहीद भगत सिंह और आजादी लहर से संबंधित यादों को वैज्ञानिक ढंग के साथ सुरक्षित रखा गया है।

chat bot
आपका साथी