खेल माहिरों का पैनल गठित करेगी सरकार : परगट सिंह

खेल मंत्री परगट सिंह ने रविवार को कहा कि खेल को प्रफुल्लित करने के लिए सरकार एक पैनल गठित करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:16 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:16 PM (IST)
खेल माहिरों का पैनल गठित करेगी सरकार : परगट सिंह
खेल माहिरों का पैनल गठित करेगी सरकार : परगट सिंह

जागरण संवाददाता, जालंधर

खेल मंत्री परगट सिंह ने रविवार को कहा कि खेल को प्रफुल्लित करने के लिए राज्य सरकार माहिरों का पैनल गठित करेगी। पैनल में सभी प्रमुख खेलों के नामवर खिलाड़ी शामिल होंगे। खेल गतिविधि पर महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ यह माहिर पैनल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने में सहायता करेगा। उनका उद्देश्य पंजाब को देश भर में खेल के क्षितिज पर उभारना है।

जालंधर हाइट्स प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचे परगट सिंह ने कहा कि एक महत्वपूर्ण बदलाव के अंतर्गत बड़े स्टेडियम बनाने के बजाय छोटे कस्बों में अति आधुनिक कोचिग सेंटर स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार एक नीति बनाने की प्रक्रिया में है, जिस अधीन खेल कोटे के अंतर्गत भर्ती किए गए खिलाड़ियों की सेवाएं विभाग लेगा। खेल विभाग की तरफ से राज्य के पांच लाख युवाओं को खेल के साथ जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राज्य में खेल का माहौल सृजन करने के लिए कारपोरेट फर्मो, प्राइवेट कंपनियों और एनआरआइज को जोड़ा जाएगा।

इस दौरान एनजीओ वारियर्ज ग्रुप के प्रधान वरुण कोहली ने बताया कि यह टूर्नामेंट वो हर साल करवाते हैं। उन्होंने एजीआई इंफ्रा के सुखदेव सिंह का समागम के सुचारु रूप से संचालन के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर विवेक अग्रवाल फिल्म एक्टिंग इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर संदीप शर्मा, तैराकी कोच उमेश शर्मा और एनआइटी के रजिस्ट्रार एसके मिश्रा के अलावा वरुण कोहली, रजिन्दर राजा, एसके मिश्रा, अंकुर धुरिया, नितिन पुरी, दविन्दर सैनी, अनुदीप बजाज, विकास शर्मा, अंकुर सहगल, संजीव आहूजा, कमल सहगल, मनप्रीत गाबा, समील मेनन, संजीव अरोड़ा, बोबी रत्न, विशाल गुंबर, अजय टिककर, तजिंदर सिंह डिम्पी व विवेक सांबा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी