जालंधर में गवर्नमेंट टीचर यूनियन ने केंद्रीय पे पैटर्न की प्रतियां जलाई

गवर्नमेंट टीचर यूनियन पंजाब की जिला इकाई ने केंद्रीय पे पैटर्न लागू करने का विरोध किया है। महासचिव गणेश भगत और पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के महासचिव तीर्थ सिंह बासी की अध्यक्षता में यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:44 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:44 PM (IST)
जालंधर में गवर्नमेंट टीचर यूनियन ने केंद्रीय पे पैटर्न की प्रतियां जलाई
सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यूनियन के सदस्य। (जागरण)

गवर्नमेंट टीचर यूनियन ने केंद्रीय पे पैटर्न की प्रतियां जलाई, बोले- राज्य सरकार पत्र को वापस ले

जालंधर, जेएनएन। गवर्नमेंट टीचर यूनियन पंजाब की जिला इकाई ने केंद्रीय पे पैटर्न लागू करने का विरोध किया है। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने डीसी दफ्तर के बाहर केंद्रीय पे पैटर्न लागू करने की प्रतियां जलाई। महासचिव गणेश भगत और पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के महासचिव तीर्थ सिंह बासी की अध्यक्षता में यह विरोध प्रदर्शन हुआ।

मास्टर गणेश भगत ने कहा कि सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने शिक्षा विभाग की तरफ से जारी किए गए स्पष्टीकरण का विरोध किया। पंजाब सरकार केंद्रीय पैटर्न लागू कर नए सरकारी नौकरी में आने वाले बेरोजगार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। राज्य सरकार इस पत्र को वापस ले। सरकार पंजाब पे कमीशन लागू करने के बजाय केंद्र का पे कमीशन लागू कर रही है।

पंजाब के विभिन्न विभागों में एक लाख से अधिक पद खाली पड़े हुए हैं और 27,000 कच्चे मुलाजिम पक्के होने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर सरकार ने उनकी मांग पूरी ना की तो सभी आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेंगे। इस मौके पर हरमनजोत सिंह, मुल्खराज, निर्माण सिंह, बलवीर भगत, पुष्पिंदर,  अग्रेज सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी