एपीजे स्कूल में प्रतियोगिता करवाई

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में अंतरसदन इम्युनिटी बूस्टर सैलेड मेकिग प्रतियोगिता करवाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:31 PM (IST)
एपीजे स्कूल में प्रतियोगिता करवाई
एपीजे स्कूल में प्रतियोगिता करवाई

जागरण संवाददाता, जालंधर

एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में अंतरसदन इम्युनिटी बूस्टर सैलेड मेकिग प्रतियोगिता जूम एप से करवाई गई। प्रतियोगिता में चारों सदन (अरावली, विध्या, शिवालिक और नीलगिरी) के 16 प्रतियोगियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता मिडिल और सीनियर स्तर पर करवाई गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बताया कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमें पौष्टिक भोजन खाना चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रिसिपल गिरीश कुमार और अलका राय थे। गिरीश कुमार ने बताया कि कोरोना काल में हमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए पौष्टिक भोजन करना चाहिए और इम्युनिटी बढ़ाने वाला सलाद लेना चाहिए। मिडिल प्रतियोगिता में पर्ल अरोड़ा पहले, सना गुलाटी दूसरे व अयान गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर प्रतियोगिता में नित्या वासन ने पहला, रीत कौर व निकिता कुमार ने दूसरा व सहज धीर ने तीसरा स्थान पाया।

chat bot
आपका साथी