जरूरतमंद को राशन देना वास्तव में मानवता की सेवा : मेहता

पपिदर मेहता ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवाना ही वास्तव में मानवता की सेवा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 07:54 PM (IST)
जरूरतमंद को राशन देना वास्तव 
में मानवता की सेवा : मेहता
जरूरतमंद को राशन देना वास्तव में मानवता की सेवा : मेहता

जागरण संवाददाता, जालंधर : श्री राम सेवक मंडल दीन दयाल उपाध्याय नगर द्वारा संचालित हरबंस लाल काकड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष पपिदर मेहता ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को राशन मुहैया करवाना ही वास्तव में मानवता की सेवा है। उन्होंने कहा कि जब इंसान जब भी आर्थिक रूप से पिछड़ता है तो उसके सामने सबसे बड़ी दिक्कत राशन का जुगाड़ करने की होती है। ऐसे में इस तरह के परिवारों को राशन उपलब्ध करवाकर मानवता की सेवा की जा सकती है। संस्था द्वारा पुरियां मंदिर अड्डा होशियारपुर में आयोजित राशन वितरण समारोह के दौरान उन्होंने संस्था की गतिविधियों के बारे में भी बताया। इस दौरान रविद्र कुमार ढांडा, उषा रानी ढांडा, विकास ढांडा तथा पंकज ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर 35 परिवारों को राशन तथा कंबल वितरित किए गए। विनोद शर्मा ने मंडल द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार के साथ बताया तथा 11 हजार रुपये का सहयोग दिया। मौके पर राजू भंडारी, रोहित जैन, बलदेव राज, पीयूष अग्रवाल, नरेश चड्ढा, एमपी सिंह, सुरेंद्र छाबड़ा व पवन शर्मा मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी