जालंधर में सहकर्मी से बहस के बाद युवती ने निगला जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान

जालंधर में गुरु नानकपुरा वेस्ट की रहने वाली युवती ने सहकर्मी से बहस होने के बाद अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने पीड़िता के भाई के बयान पर आरोपित सहकर्मी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:25 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:25 AM (IST)
जालंधर में सहकर्मी से बहस के बाद युवती ने निगला जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान
जालंधर के गुरु नानकपुरा की युवती ने जहर निगल लिया।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में रामामंडी थाना क्षेत्र के गुरु नानकपुरा वेस्ट की रहने वाली युवती ने सहकर्मी से बहस होने के बाद अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उस निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीड़िता के भाई के बयान पर आरोपित सहकर्मी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। रोहित ठाकुर ने बताया कि वह खालसा कालेज में ग्रेजुएशन का छात्र है। तीन साल पहले उसकी मां की मौत हो चुकी है। वह अपने घर पर पिता और बहन मनजीत के साथ रहता है। मनजीत बीएसएफ चौक के पास एक दफ्तर में काम करती थी और पिता ट्रक ड्राइवर हैं।

19 जून को दोपहर ढाई बजे उसकी बहन बाजार गई हुई थी। इस दौरान घर पर एक युवक आया, जिसने अपना नाम पंकज बताते हुए कहा कि वह उसकी बहन के साथ कंपनी में काम करता है। इसी बीच उसकी बहन मनजीत बाजार से लौट आई। इसके बाद मनजीत और पंकज के बीच में बहस होने लगी। बहस के बाद मनजीत घर के अंदर गई तो पंकज फरार हो गया। घटना के कुछ देर बाद मनजीत ने अपने भाई से बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। अस्पताल में मनजीत ने रोहित को बताया कि पंकज उसे अक्सर आफिस में परेशान करता है। इसके चलते उसने यह कदम उठाया है।

chat bot
आपका साथी