शहर में डेंगू से पांचवीं मौत, 37 नए मरीज मिले

शहर में डेंगू से पांचवीं मौत हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 08:32 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 08:32 PM (IST)
शहर में डेंगू से पांचवीं मौत, 37 नए मरीज मिले
शहर में डेंगू से पांचवीं मौत, 37 नए मरीज मिले

जागरण संवाददाता, जालंधर

तापमान में गिरावट के बावजूद डेंगू के तेवर ठंडे नहीं पड़ रहे हैं। डेंगू से सोमवार को नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। यह जिले में डेंगू से पांचवीं मौत है। इनमें बच्चों की संख्या चार है। वहीं सोमवार को डेंगू के 37 नए मामले आने से संख्या 297 तक पहुंच गई है।

सोमवार को कमल विहार बस्ती पीरदाद में पेंट व्यापारी परमिदर सिंह की नौ साल की बेटी सीरत कौर की डेंगू से डीएमसी अस्पताल लुधियाना में मौत हो गई। स्वजनों ने बताया कि पिछले सप्ताह सीरत को बुखार होने पर कपूरथला चौक के पास निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वहां दो दिन के बाद उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना में रेफर कर दिया गया था। सेंट जोसफ स्कूल में पढ़ने वाली सीरत मां-बाप की इकलौती बेटी थी। दीपावली को लेकर उसने खिलौने और उपहार खरीदने शुरू कर दिए थे। स्वजन सोमवार सुबह उसका शव लेकर घर पहुंचे और बाद दोपहर बस्ती गुजां स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार कर दिया। बेटी की मौत के बाद माता-पिता और बुजुर्ग दादा की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे हैं। सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह ने बताया कि विभाग को ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। टीम प्रभावित इलाके का दौरा करेगी और सर्वे करवाने के अलावा मामले की गहन जांच पड़ताल करेगी। जेब से पैसे खर्च कर करवाई फागिंग

कमल विहार बस्ती पीरदाद में निगम या प्रशासन ने फागिंग नहीं करवाई थी। इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके में तीन चार घरों में लोग डेंगू से अस्पतालों में भर्ती हैं। इसके बाद लोग अपनी जेब से पैसे खर्च कर फागिंग करवा रहे हैं। इससे लोगों में रोष है। डेंगू मरीजों की संख्या 297 तक पहुंची

जिला एपीडिमोलाजिस्ट डा. अदित्य पाल सिंह ने बताया कि जिले के सरकारी व निजी अस्पतालों से आए संदिग्ध डेंगू के मरीजों के 89 सैंपलों की सिविल अस्पताल में जांच की गई। जांच के दौरान 49 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। इनमें 37 जिले और 12 अन्य जिलों से संबंधित हैं। जिले में 28 शहरी तथा नौ देहात से हैं। जिले में मरीजों की संख्या 297 तक पहुंच गई है।

chat bot
आपका साथी