ई संजीवनी से घर बैठे डाक्टर से लें सलाह : डा. बलवंत सिंह

कोरोना के चलते कोविड व नन कोविड मरीजों को सेहत सुविधाएं देने के लिए सरकार ने ई संजीवनी की सुविधा शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 02:06 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 02:06 AM (IST)
ई संजीवनी से घर बैठे डाक्टर से लें सलाह : डा. बलवंत सिंह
ई संजीवनी से घर बैठे डाक्टर से लें सलाह : डा. बलवंत सिंह

जागरण संवाददाता, जालंधर

कोरोना के चलते कोविड व नन कोविड मरीजों को सेहत सुविधाएं देने के लिए सेहत विभाग ने ई संजीवनी ओपीडी की सुविधा अप्रैल 2020 से शुरू कर रखी है। इसमें लोगों को घर बैठे ही सेहत सुविधाएं, डाक्टरी सलाह व इलाज ई संजीवनी से उपलब्ध होगा।

सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर लोगों को बेहतर सेहत सेवाएं देने के लिए पंजाब सरकार व सेहत विभाग जालंधर द्वारा यह सुविधा शुरू की गई है। इससे लोगों को अस्पतालों में लंबी कतार में लगने से राहत मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए लोग 104 मेडिकल हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

नोडल अफसर ई संजीवनी डा. गुरप्रीत कौर ने बताया कि इस सुविधा के लिए लोगों को मोबाइल नंबर की मदद से द्गह्यड्डठ्ठद्भद्गद्ग1ड्डठ्ठद्बश्रश्चस्त्र.द्बठ्ठ वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। ओपीडी की सेवा मोबाइल पर ई संजीवनी एप डाउन करके भी ली जा सकती है। डाक्टर से संपर्क करने से पहले मरीज इलाज संबंधी जांच रिपोर्ट अपने पास रखें। हरेक बुधवार को मेडिकल स्पेशलिस्ट द्वारा सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक आनलाइन ओपीडी सेवा दी जाती है। इसके अलावा हर रोज सुबह 10 से 11 बजे तक डा. संजय खन्ना, 11 से 12 बजे तक डा. गौरव भगत और 12 से 1 बजे तक डा. अमन सूद द्वारा मनोरोग व नशा छुड़ाओ मरीजों की ओपीडी की जाती है। साथ ही महीने के दूसरे व चौथे वीरवार को महिलाओं के रोगों के माहिर डाक्टरों से ई संजीवनी ओपीडी पर सलाह ली जा सकती है।

chat bot
आपका साथी