तरस के आधार पर नौकरी में देरी पर रोष, निगम दफ्तर घेरने की चेतावनी

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान रिपी कल्याण ने तरस के आधार पर मिलने वाली नौकरी में देरी पर नाराजगी जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 07:48 PM (IST)
तरस के आधार पर नौकरी में देरी पर रोष, निगम दफ्तर घेरने की चेतावनी
तरस के आधार पर नौकरी में देरी पर रोष, निगम दफ्तर घेरने की चेतावनी

जागरण संवाददाता, जालंधर : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के प्रधान रिपी कल्याण ने तरस के आधार पर मिलने वाली नौकरी में देरी पर नाराजगी जताई है। रिपी कल्याण और संगठन के उप प्रधान ललित ग्रेवाल ने वीरवार को नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरचरण सिंह को मेमोरेंडम दिया और कहा कि जिन मुलाजिमों की मौत हो चुकी है और उनके परिवार के किसी सदस्य को जल्द नौकरी दी जाए।

उन्होंने बताया कि पांच महीने से तरस के आधार पर नौकरी के मामले में लोग इंटरव्यू का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अभी तक किसी को नहीं बुलाया गया। इन हालातों में इन परिवारों के लिए गुजारा करना मुश्किल हो गया है। यह नगर निगम की बड़ी नाकामी है और जो लोग कोरोना वायरस के दौर में भी अपनी जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्ही से इस समय भेदभाव हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इन सभी को जल्द ही नौकरी नहीं दी गई तो वह साथी कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम दफ्तर का घेराव करेंगे। संगठन के महासचिव अशोक वाल्मीकि ने कहा कि नगर निगम जल्द से जल्द इस मामले में इंटरव्यू का दिन तय करे। मौके पर सुनील दत्त बॉबी, अजय खोसला, राजीव गोरा, राजेश सोनी, वीर मट्टू, सूरज, गौरव, पंकज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी