गंदगी से आजादी अभियान शुरू, हर रविवार को शहर में चलेगा

स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को देशभर में चलाए गए सफाई अभियान के तहत माडल टाउन श्मशानघाट डंप के आसपास सफाई की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:19 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:19 PM (IST)
गंदगी से आजादी अभियान शुरू, हर रविवार को शहर में चलेगा
गंदगी से आजादी अभियान शुरू, हर रविवार को शहर में चलेगा

जागरण संवाददाता, जालंधर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत रविवार को देशभर में चलाए गए सफाई अभियान के तहत माडल टाउन श्मशानघाट डंप के आसपास सफाई की गई। निक्कू पार्क में लोगों को जागरूक किया और सफाई अभियान चलाया। इसका नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर अमित सरीन, हेल्थ एंड सैनिटेशन एडहाक कमेटी के चेयरमैन बलराज ठाकुर और असिस्टेंट हेल्थ अफसर डा. सुमिता अबरोल ने किया। यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है और अगस्त महीने में चार रविवार चलेगा। इसके तहत शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई करने के साथ-साथ लोगों को जागरूक किया जाना है। रविवार को सबसे पहले चेयरमैन बलराज ठाकुर ने केवल विहार में निगम टीम और लोगों को साथ लेकर कूड़ा बोरियों में भर कर डंप पर पहुंचाया। बलराज ठाकुर ने कहा कि सफाई अभियान तभी सफल होंगे जब पब्लिक इसमें शामिल होगी। इसके बाद निक्कू पार्क में लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया। इस दौरान क्विज के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस मौके पर सरोज कपूर, सुमन, रमनप्रीत कौर, कृष्ण लाल, कर्नल संतोष सिंह, कर्नल अमरीक सिंह, सीतल ढिल्लों, सतपाल तुली, अश्विनी शर्मा, वरिंदर मलिक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी