सेना की भर्ती के लिए मुफ्त शारीरिक कैंप महितपुर में शुरू
जालंधर कपूरथला होशियारपुर शहीद भगत सिंह नगर व तरनतारन के युवकों की भर्ती चार से 31 जनवरी तक होगी।
संवाद सहयोगी, महितपुर : दोआबा जोन के जिला जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर व तरनतारन के युवकों की भर्ती चार से 31 जनवरी 2021 तक जालंधर में होगी। इसकी आनलाइन रजिस्ट्रेशन 14 नवंबर से 28 दिसंबर तक चलेगी। भर्ती के लिए युवकों को शारीरिक टेस्ट के लिए तैयार करने के लिए फ्री कैंप महितपुर खालसा स्कूल की ग्राउंड में सेवानिवृत नायब सूबेदार अरजिदर सिंह की अगुवाई में शुरू हो गया है। इलाके के 17.5 साल से 23 साल तक के 10वीं व 12वीं पास युवक कैंप का फायदा उठा सकते हैं।
अरजिदर सिंह ने बताया कि वे पेंशन आने के बाद सेवा के रूप में ड्यूटी निभा रहे हैं। बता दें कि उक्त पूर्व फौजी पिछले कई सालों से सर्दी, गर्मी की परवाह किए बिना सुबह-शाम युवकों को शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहा है। उनसे ट्रेनिग लेकर करीब 30 युवक शारीरिक टेस्ट पास कर चुके हैं व नौ युवक अलग-अलग रेजिमेंटों में देश की सेवा कर रहे हैं।