शुगर के मरीजों को आंखों की करवानी चाहिए जांच: डा. जगदीप

विश्व दृष्टि दिवस पर वीरवार को अपाहिज आश्रम में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 07:56 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 07:56 PM (IST)
शुगर के मरीजों को आंखों की करवानी चाहिए जांच: डा. जगदीप
शुगर के मरीजों को आंखों की करवानी चाहिए जांच: डा. जगदीप

जागरण संवाददाता, जालंधर

विश्व दृष्टि दिवस पर वीरवार को अपाहिज आश्रम में चल रहे प्रो. संत सिंह आइ सेंटर में फ्री मेडिकल कैंप कम संगोष्ठी का आयोजन किया गया। लाला राम किशोर विकलांग सहायता ट्रस्ट के बैनर तले चले सेंटर में आंखों की बीमारियों के माहिर डा. जगदीप सिंह ने बताया कि शुगर की बीमारी से ग्रस्त मरीजों की आंखें सामान्य लोगों के मुकाबले जल्दी और ज्यादा प्रभावित होती हैं। लोग परहेज और दवाइयों के सेवन से शुगर ठीक रख कर आंखों की रोशनी पर मंडरा रहे खतरे का टाल सकते हैं।

उन्होंने कहा कि आइएमए और आल इंडिया आप्थोमालोजिकल सोसायटी की ओर से संयुक्त मुहिम चला कर शुगर के कारण प्रभावित हो रही आंखों की रोशनी को बचाने के लिए लोगों को जागरूक करने के अलावा उनकी स्क्रीनिग की जाएगी। इसी क्रम में अपाहिज आश्रम में 14 से 31 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 9.30 से 11.30 बजे लोगों की मुफ्त स्क्रीनिग और जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। इससे पहले इस कैंप का शुभारंभ ट्रस्ट के फाउंडर चेयरमैन तरसेम कपूर ने किया। उन्होंने कहा कि इलाज से अंधेपन के 80 मामलों को रोका जा सकता है।

chat bot
आपका साथी