जालंधर में रिटायर्ड नायब सूबेदार के खाते से उड़ाए 8.38 लाख रुपये, छह ठगों के खिलाफ केस दर्ज

जालंधर के फिल्लौर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने फौज के रिटायर्ड नायब सूबेदार के खाते से 8.38 लाख रुपये उड़ा लिए। साइबर सेल ने उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली के छह ठगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:32 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:32 AM (IST)
जालंधर में रिटायर्ड नायब सूबेदार के खाते से उड़ाए 8.38 लाख रुपये, छह ठगों के खिलाफ केस दर्ज
जालंधर में ठगों ने रिटायर्ड नायब सूबेदार के खाते से उड़ाए 8 लाख रुपये।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर के फिल्लौर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने फौज के रिटायर्ड नायब सूबेदार के खाते से 8.38 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले की जांच के बाद साइबर सेल ने उत्तर प्रदेश और नई दिल्ली के छह ठगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नवी आबादी पंज ढेंरा के रहने वाले रिटायर्ड नायब सूबेदार बलबीर सिंह ने बताया कि उनका फिल्लौर की दानामंडी स्थित पीएनबी में खाता है। इसी खाते में उनकी पेंशन आती है। इसके साथ ही फौज में तैनात उनके बेटे ने इसी खाते में मकान बनवाने के लिए पैसे भेजे थे। इसी साल मार्च में वो पैसा निकालने बैंक पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से 8.38 लाख की रकम किसी ने निकाल ली है।

बैंक कर्मियों ने जब इस बारे में कुछ नहीं बताया तो उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर दी। जांच में यह सामने आया कि छह लोगों के खातों में ये पैसे गए हैं। आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा निवासी राजा बाबू, उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रमवापुर निवासी सोनू, उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी निवासी हरीशा, उत्तर प्रदेश के चित्रकुट जिले के कर्वी निवासी भैरव प्रसाद, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के कायथा निवासी सुरेश कुमार और नई दिल्ली के बदरपुर के रहने वाले धन सिंह बिष्ट के रूप में हुई है।

chat bot
आपका साथी