संगत सिंह नगर गोलीकांड का चौथा आरोपित बिल्ला गिरफ्तार

दशमेश नगर निवासी प्रिस उर्फ बिल्ला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:22 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:22 PM (IST)
संगत सिंह नगर गोलीकांड का  चौथा आरोपित बिल्ला गिरफ्तार
संगत सिंह नगर गोलीकांड का चौथा आरोपित बिल्ला गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, जालंधर : बीते दिनों संगत सिंह नगर निवासी जस्सा हत्याकांड के जेल में बंद आरोपितों अजय और विजय के परिजनों पर गोलियां चलाने वाले जस्सा के दोस्त दशमेश नगर निवासी प्रिस उर्फ बिल्ला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पुलिस ने एक पिस्टल और दो जिदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दो दिन में ही इस गोलीकांड के चौथे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। 14 नवंबर को मामले में गोपी और प्रिस रंधावा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को पुलिस ने तीसरे आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर लिया था। चौथा आरोपित मंगलवार को गिरफ्तार हो गया है।

संगत सिंह नगर निवासी रानी पत्नी सैमुअल मसीह ने बताया था कि 14 तारीख को उसके घर पर दो युवक आए जिन्होंने कहा कि वो उनके बेटे अजय के दोस्त हैं। जैसे ही वो बाहर आए तो उक्त युवकों के साथ दो युवक और थे, जिन्होंने उन्हें देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह किसी तरह घर के अंदर भागे और जान बचाई। रानी ने बताया कि कुछ दिन पहले इलाके में जस्सा नामक युवक की हत्या हुई थी। उसके आरोप में उसके दोनों बेटे अजय और विजय जेल में बंद हैं। जिस युवक ने उन पर गोली चलाई वो जस्सा का भांजा था। ऐसे में पुलिस ने मामला दर्ज कर गोपी और प्रिस रंधावा को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी बरामद कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने सूरज और अब प्रिस उर्फ बिल्ला को भी गिरफ्तार कर लिया था।

chat bot
आपका साथी