जालंधर के चारों हाकी खिलाड़ी जुड़ेंगे शिविर से, एशियन गेम्स, कामनवेल्थ व विश्व कप की तैयारियों में जुटेंगे

टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता हाकी खिलाड़ी चार अक्टूबर को बेंगलुरु में लगने जा रहे राष्ट्रीय हाकी शिविर का हिस्सा बनेंगे। शिविर में जालंधर के मनप्रीत सिंह मनदीप सिंह वरुण कुमार व हार्दिक सिंह हिस्सा लेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 07:00 AM (IST)
जालंधर के चारों हाकी खिलाड़ी जुड़ेंगे शिविर से, एशियन गेम्स, कामनवेल्थ व विश्व कप की तैयारियों में जुटेंगे
जालंधर के चारों हाकी खिलाड़ी जुड़ेंगे शिविर से, एशियन गेम्स, कामनवेल्थ व विश्व कप की तैयारियों में जुटेंगे

कमल किशोर, जालंधर : टोक्यो ओलिंपिक में कांस्य पदक विजेता हाकी खिलाड़ी चार अक्टूबर को बेंगलुरु में लगने जा रहे राष्ट्रीय हाकी शिविर का हिस्सा बनेंगे। शिविर में जालंधर के मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार व हार्दिक सिंह हिस्सा लेंगे। शिविर हाकी इंडिया की ओर से लगाया जा रहा है। वर्ष 2022 में टीम ने एशियन गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स व वर्ष 2023 में हाकी विश्व कप में खेलना है। इस बार विश्व हाकी कप भारत में होने जा रहा है। टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम खिलाड़ियों से विश्व कप में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। जालंधर के मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार व हार्दिक सिंह पर नजर रहेगी। इन खिलाड़ियों ने शिविर का हिस्सा बनना है। भारत चौथी बार करेगा विश्वकप की मेजबानी

भारत चौथी बार विश्व कप की मेजबानी करेगा। वर्ष 1982 में पहली बार मेजबानी की थी। वर्ष 2010 में नई दिल्ली, वर्ष 2018 में भुवनेश्वर व वर्ष 2022-23 में विश्व हाकी कप कलिगा स्टेडियम व राउरकेला में बीजू पटनायक हाकी स्टेडियम में जनवरी में होने जा रहा है। भारत ने पहली बार वर्ष 1975 में विश्व कप जीता था। फाइनल में पाकिस्तान टीम को हराया था। वर्ष 2018 में भारतीय टीम छठे स्थान पर थी

वर्ष 2018 में भारत में हुए विश्व कप के अधिकतर मैच ओडिशा में खेले गए थे। बेल्जियम ने कप की विजेता ट्राफी पर कब्जा किया था। वर्ष 1973 में विश्व हाकी कप में उपविजेता रहा था। क्या कहा खिलाड़ियों ने

भारतीय टीम के कप्तान मनप्रीत सिह व खिलाड़ी मनदीप सिंह, वरुण कुमार व हार्दिक ने कहा कि चार अक्टूबर को बेंगलुरु में हाकी कैंप लगने जा रहा है। अगले वर्ष एशियन गेम्स व कामनवेल्थ गेम्स में टीम हिस्सा लेगी। ओलिंपिक में पदक जीतने के बाद खिलाड़ी उत्साह व जोश में हैं। उम्मीद है कि आने वाले हाकी टूर्नामेंट में टीम बढि़या प्रदर्शन करेगी।

chat bot
आपका साथी