पंजाब में पूर्व भाजपा विधायक जगदीश राज साहनी का निधन, अमृतसर के अस्पताल में थे भर्ती

तीन बार बटाला के विधायक रहे जगदीश राज साहनी का रविवार को निधन हो गया। उनका अमृतसर के एयरपोर्ट रोड स्थित जनता अस्पताल में हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। जैसे ही यह खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई शहर वासियों को इस पर विश्वास ही नहीं हुआ।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 06:31 PM (IST)
पंजाब में पूर्व भाजपा विधायक जगदीश राज साहनी का निधन, अमृतसर के अस्पताल में थे भर्ती
जगदीश राज साहनी तीन बार बटाला के विधायक चुने गए थे।

गुरदासपुर, जेएनएन। कर्मठ भाजपा नेता और तीन बार बटाला के विधायक रहे जगदीश राज साहनी का रविवार को निधन हो गया। उनका अमृतसर के एयरपोर्ट रोड स्थित जनता अस्पताल में हृदय गति रुकने से देहांत हो गया। जैसे ही यह खबर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई, शहर वासियों को इस पर विश्वास ही नहीं हुआ। वे एक-दूसरे से जानकारी लेने लगे।  बाद में पूर्व विधायक की मौत की पुष्टि होने से पूरा बटाला शोक में डूब गया। 

कोरोना रिपोर्ट आई थी नेगेटिव

साहनी परिवार के करीबी रोहित शैली ने बताया कि 29 अप्रैल को हुई नातिन की शादी में जगदीश साहनी पूरी तरह स्वस्थ थे। शुगर की समस्या उन्हें पिछले कई वर्षों से थी। अस्वस्थता के चलते 2 दिन पूर्व ही उन्हें अमृतसर के जनता अस्पताल में दाखिल कराया गया था। रविवार को हृदय गति रुकने से अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। टेस्टिंग के दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी।

chat bot
आपका साथी