विधायक वडाला के किसान विंग का सेक्रेटरी जनरल बनने पर पूर्व डिप्टी मेयर ने किया सम्मान
नकोदर के विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला को हाल में अकाली दल किसान विंग का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया है। जिला अकाली दल प्रधान कुलवंत सिंह मन्नन ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जालंधर, जेएनएन। शिरोमणि अकाली दल के जालंधर देहात के प्रधान और नकोदर से विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला को पिछले दिनों अकाली दल किसान विंग का राष्ट्रीय सेक्रेटरी जनरल नियुक्त किया गया है। सोमवार को पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया और उनके साथियों ने विधायक वडाला से मुलाकात की और उन्हें उनकी नई जिम्मेदारी के लिए सम्मानित किया।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि गुरपरताप सिंह वडाला खुद भी पेशे से किसान हैं और रूरल बेल्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस समय पंजाब में किसानों की हालत काफी खराब है और उनके मुद्दों हमेशा से ही अकाली दल उठाता रहा है। अब गुरप्रताप सिंह वडाला का अकाली दल किसान विंग का सेक्रेटरी जनरल बनने से यह आवाज और बुलंद होगी।
इस अवसर पर गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा कि किसानों के हर मुद्दे को सरकार के सामने रखा जाएगा। जहां जरूरत पड़ेगी वहां सरकार के खिलाफ मोर्चा भी खोलेंगे। गुरप्रताप सिंह वडाला को अकाली दल जालंधर शहरी के प्रधान कुलवंत सिंह मन्नन और उनकी टीम ने भी सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अमृतपाल सिंह भाटिया चरणजीत सिंह मक्कड़, गुरप्रीत थापा, महेंद्र पाल दर्शन सिंह गुलाटी जितेंद्र बंसल मनप्रीत सिंह भाटिया मौजूद थे।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें