जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीला महल के निधन से राजनीतिक हलकाें में शाेक है। राजनीति में बड़ा प्रभाव रखने वाले नीलामहल रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 09:27 AM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 09:44 AM (IST)
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल का दिल का दौरा पड़ने से निधन
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन बलजीत सिंह नीलामहल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

जालंधर, जेएनएन। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के पूर्व चेयरमैन और शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बलजीत सिंह नीलामहल का रविवार सुबह 5:00 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह जालंधर शहर की राजनीति में बड़ा प्रभाव रखते थे। नीलामहल इंडस्ट्री और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे और तेजतर्रार नेता माने जाते थे। उनका अंतिम संस्कार हरनामदास पुरा के श्मशानघाट में कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए छत पर गए थे जहां पर उन्हें छाती में दर्द हुआ। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। नीलामहल के छोटे भाई पार्षद कमलजीत सिंह गांधी का भी पिछले साल कैंसर के कारण निधन हो गया था।

उनके निधन पर जिला अकाली दल के प्रधान कुलवंत सिंह मन्नण, पूर्व वरिष्ठ डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, एचएस वालिया, अमरजीत सिंह किशनपुरा, अमरप्रीत सिंह मोंटी, गुरप्रताप सिंह पन्नू, स्त्री अकाली दल की वरिष्ठ नेता परमिंदर कौर पन्नू, सुखमिंदर सिंह, राजपाल गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया ने गहरा दुख जताया है।

सुखबीर बादल के नजदीकी थे नीलामहल

नीला महल दोआबा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल थे। रात को वह बिल्कुल स्वस्थ थे। परिवारिक सूत्रों का कहना है कि उन्होंने दिन में स्वतंत्रता दिवस समारोह भी देखा और सभी को बधाइयां भी दी। अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में उन्हें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया था। नीलामहल के सुखबीर बादल के साथ नजदीकी रिश्ते थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी