Jalandhar Today 29th October 2021 : बर्ल्टन पार्क में आज सजाए जाएंगे पटाखे, जानिए और क्या खास जालंधर में

पंजाब सरकार द्वारा जिले में पटाखों की बिक्री की मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को बलटन पार्क में बनाई गई अस्थाई दुकानों में पटाखे सजाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा निकाले गए ड्रा के बाद लाइसेंस जारी किए जाएंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 08:20 AM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 08:20 AM (IST)
Jalandhar Today 29th October 2021 : बर्ल्टन पार्क में आज सजाए जाएंगे पटाखे, जानिए और क्या खास जालंधर में
जालंधर में बर्ल्टन पार्क में आज पटाखे लगाए जाएंगे।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 29 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

बर्ल्टन पार्क में बनी दुकानों में आज सजाएंगे पटाखे

पंजाब सरकार द्वारा जिले में पटाखों की बिक्री की मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को बलटन पार्क में बनाई गई अस्थाई दुकानों में पटाखे सजाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा निकाले गए ड्रा के बाद लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से यहां पर पटाखे सजाए जाने शुरू कर दिए जाएंगे।

सुविधा कैंप

पंजाब सरकार द्वारा लोगों को दी जा रही विभिन्न योजनाओं के तहत सेवाएं देने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तहसील कांप्लेक्स में सुविधा कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर लोगों को सेवाएं देंगे।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

हवन यज्ञ

मां चिंतपूर्णी मंदिर माहिरा गेट में हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 7 बजे से होगा।

भजन संध्या

सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी धाम श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 7 बजे से होगा।

एफएंडसीसी बैठक

जालंधर में नगर निगम के कांफ्रेंस हाल में एफएंडसीसी बैठक दोपहर 3.30 बजे होगी। जिसमें शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी।

--------------------------

होशियारपुर में आज यह रहेगा खास

धरना

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरना 382वें दिन में प्रवेश।

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 378वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी का धरना 388वें दिन में प्रवेश।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स में जमहूरी किसान सभा व कुल हिंदू सभा का धरना 349वें दिन में प्रवेश।

chat bot
आपका साथी