दिव्यांग ने कर्ज लेकर शुरू किया करियाना स्टोर, शरारती तत्वों ने लगा दी आग

डीएवी कालेज के पास स्थित मोहल्ला कुलियां में रहने वाले दिव्यांग की दुकान में किसी ने आग लगा दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 08:15 PM (IST)
दिव्यांग ने कर्ज लेकर शुरू किया करियाना स्टोर, शरारती तत्वों ने लगा दी आग
दिव्यांग ने कर्ज लेकर शुरू किया करियाना स्टोर, शरारती तत्वों ने लगा दी आग

संवाद सहयोगी, जालंधर

डीएवी कालेज के पास स्थित मोहल्ला कुलियां में रहने वाले दिव्यांग बिक्रमजीत बसरा ने कर्ज लेकर करियाना स्टोर खोला, लेकिन शनिवार रात किसी शरारती तत्व ने उसमें आग लगा दी। इससे दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया।

बिक्रमजीत ने बताया कि उसके दोनों पैर नहीं हैं। उसने कुछ समय पहले ही बसरा करियाना स्टोर नाम से दुकान खोली थी। घर के पास ही खोली दुकान में दीवाली से कुछ दिन पहले ही कर्ज लेकर 13 लाख रुपये का सामान डाला था। बीती रात उनके पड़ोसियों ने उनको जगाया और कहा कि दुकान में आग लगी है। दमकल विभाग की टीम नेदो घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के बाद पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। बिक्रमजीत ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं और पूरे घर का खर्च इसी दुकान से चलता था। उसने सरकार से गुहार लगाई है कि उसकी मदद की जाए और आग लगाने वाले को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

chat bot
आपका साथी