जालंधर के बेगमपुरा में जैकेट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, मशीनें जलने से लाखों का नुकसान

जालंधर में नजदीकी गांव बेगमपुरा में जैकेट बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार रात करीब एक बजे आग लग गई। फैक्ट्री में जैकेट टी शर्ट ट्रैक सूट लोअर निक्कर बनाई जाती थी। आग लगने से 75 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

By Vinay kumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 07:12 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 07:12 AM (IST)
जालंधर के बेगमपुरा में जैकेट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, मशीनें जलने से लाखों का नुकसान
जालंधर में जैकेट बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान।

जंडूसिंघा (जालंधर), जेएनएन। जालंधर में सर्किल पतारा के नजदीकी गांव बेगमपुरा में ग्रेस एंड ग्रेस इंटरप्राइजिज नामक जैकेट बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार रात करीब एक बजे आग लग गई। फैक्ट्री के मालिक पतारा के रहने वाले राम कुमार, हाल निवासी गांव बेगमपुरा ने बताया कि वह रात करीब 11 बजे फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसके बाद नीचे घर में सो गया।

रात करीब एक बजे छत से कुछ चीजों के गिरने की आवाजें सुनाई दीं। वह ऊपर गया तो तो फैक्ट्री में आग की लपटें निकल रही थीं। उसने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। मालिक राम कुमार ने बताया कि उन्होंने यह फैक्ट्री 2016 में गांव बेगमपुरा में शिफ्ट की थी। फैक्ट्री में जैकेट, टी शर्ट, ट्रैक सूट, लोअर, निक्कर आदि बनाई जाती थी। आग लगने से उनका करीब 75 लाख रुपये का नुकसान हुआ है और दूसरी मंजिल पर रखी सभी मशीनें जलकर राख हो गईं हैं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

वहीं शहर के दिलबाग नगर स्थित राधे-राधे स्पोट्र्स फैक्ट्री के मालिक के घर में बने स्पोट्र्स गुड्स कम फैक्ट्री में आग लग गई। जहां स्पोट्र्स गुड्स, योगा मैट, रबड़ व लकड़ी का सामान होने के कारण आग ज्यादा फैल गई थी। आग के लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लीडिंग फायरमैन विपन कुमार ने बताया कि वे दो गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंचे थे। घटनास्थल पर स्पोट्र्स के सामान जो कि रबड़ का होने के कारण आग ज्यादा फैल गई थी। समय रहते आग पर काबू पा लिया। काफी सामान जला है, लेकिन किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी