जालंधर के बस्ती शेख में चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार घंटे बाद पाया काबू; लाखों का नुकसान

जालंधर की बस्ती शेख में अर्जुन इंटरनेशनल चप्पल फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया लेकिन जानी नुकसान से बचाव हो गया।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 01:03 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 01:03 PM (IST)
जालंधर के बस्ती शेख में चप्पल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार घंटे बाद पाया काबू; लाखों का नुकसान
जालंधर में बस्ती शेख में चप्पल फैक्ट्री में आग लग गई।

संवाद सहयोगी, जालंधर। जालंधर में अर्जुन इंटरनेशनल, मनजीत नगर, बस्ती शेख में स्थित चप्पल फैक्ट्री में सुबह करीब चार बजे भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। जिस वक्त वहां पर आग लगी, कई लोग अंदर थे, लेकिन सब के सब बाहर भागे। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया लेकिन जानी नुकसान से बचाव हो गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद 20 से ज्यादा पानी की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

फैक्ट्री मालिक राजीव खन्ना ने बताया कि सुबह तड़के उनको फैक्ट्री के वर्कर का फोन आया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग की भीषण लपटें निकल रही हैं। उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया, जिसके बाद विभाग की टीम और पुलिस टीम में मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि फिलहाल शॉर्ट सर्किट से लगी आग माना जा रहा है। उनका कहना था कि फैक्ट्री में कोई भी कर्मचारी नहीं था, जिससे किसी कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हालांकि लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी