पराली नहीं जलाने वाले 50 किसान सम्मानित

जिला प्रशासन ने पराली को आग नहीं लगाने वाले 50 किसानों का जिला प्रशासन ने सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:54 PM (IST)
पराली नहीं जलाने वाले 50 किसान सम्मानित
पराली नहीं जलाने वाले 50 किसान सम्मानित

जागरण संवाददाता, जालंधर : जिला प्रशासन ने पराली को आग नहीं लगाने वाले 50 किसानों का जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सम्मान किया। जिला जालंधर के अलग-अलग ब्लाकों से चुने गए 50 किसानों को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमरजीत बैंस ने सर्टिफिकेट प्रदान किए। इन किसानों को वर्ष 2020-21 दौरान धान की पराली न जलाकर जमीन में ही जोतकर अच्छे प्रबंधन संबंधी किए प्रयासों के चलते सम्मानित किया गया है।

उन्होंने कहा कि खेतों में पराली का अच्छा प्रबंधन करने के कारण मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ती है, जिससे किसान फसलों का अधिक झाड़ लेकर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। एडीसी बैंस ने बताया कि सरकार द्वारा पंचायत स्तर, कृषि मशीनरी सेवा सेंटर स्तर व व्यक्तिगत स्तर पर किसानों को इस चल रहे सीजन के दौरान पराली को न जलाने के लिए नकद इनाम से भी नवाजा जाएगा। मुख्य कृषि अफसर जालंधर डा. सुरिदर सिंह ने भी सम्मान हासिल करते वाले किसानों को मुबारकबाद दी। इस मौके किसानों को आई खेत मशीन एप बारे भी जानकारी दी गई।

इस मौके पर इनबीर सिंह नंगल करार खां, कुलविदर सिंह, हरविदर सिंह गांव शाहपुर ब्लाक नकोदर, गुरप्रीत सिंह शाहकोट समेत अलग-अलग किसानों ने सम्मान प्राप्त करने पर खुशी का प्रगटावा किया। इस मौके इंजी. नवदीप सिंह, कृषि अफसर डा. नरेश गुलाटी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी