बस्तियात में रहने वाले सागर के रूप में हुई पांचवें आरोपित की पहचान

संगत सिंह नगर में रहने वाले जस्सा हत्याकांड के जेल में बंद आरोपितों अजय और विजय के परिजनों पर गोलियां चलाने वाले जस्सा के दोस्त सूरज और दशमेश नगर निवासी प्रिस उर्फ बिल्ला से रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ की और पांचवें आरोपित की पहचान करवाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:16 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:16 PM (IST)
बस्तियात में रहने वाले सागर के रूप में हुई पांचवें आरोपित की पहचान
बस्तियात में रहने वाले सागर के रूप में हुई पांचवें आरोपित की पहचान

संवाद सहयोगी, जालंधर

संगत सिंह नगर में रहने वाले जस्सा हत्याकांड के जेल में बंद आरोपितों अजय और विजय के परिजनों पर गोलियां चलाने वाले जस्सा के दोस्त सूरज और दशमेश नगर निवासी प्रिस उर्फ बिल्ला से रिमांड के दौरान पुलिस ने पूछताछ की और पांचवें आरोपित की पहचान करवाई। बस्तियात के रहने वाले सागर ने अजय और विजय के घर पर जाकर दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद उसके परिजन बाहर आए। प्रिस रंधावा, प्रिस बिल्ला और गोपी मुख्य आरोपित थे। वहीं सूरज की बाइक वारदात में इस्तेमाल हुई थी। प्रिस को बाइक पर बिठा कर वही ले गया था। उसके साथ ही सागर था, जिसने बाइक से उतर अजय और विजय के परिजनों को बाहर बुलाया था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की, लेकिन वो घर से फरार हो गया। उसके अन्य ठिकानों पर भी पुलिस छापामारी कर रही है।

बुधवार को पुलिस ने प्रिस और सूरज को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। प्रिस और सूरज की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि इस गोलीकांड में चार नहीं बल्कि पांच लोग शामिल थे। थाना दो के एसीपी हरसिमरत सिंह ने बताया कि जल्द ही पांचवें साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 14 नवंबर को पुलिस ने संजय सिंह गोलीकांड मामले में गोपी और प्रिस रंधावा को गिरफ्तार किया था। बीते सोमवार को पुलिस ने तीसरे आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं इस मामले का चौथा आरोपित प्रिस मंगलवार को गिरफ्तार हो गया था। यह है मामला

बीते दिन संगत सिंह नगर में रहने वाली रानी पत्नी सैमुअल मसीह ने बताया था कि 14 नवंबर को उसके घर पर दो युवक आए, जिन्होंने कहा कि वो उनके बेटे अजय के दोस्त हैं। जैसे ही वो बाहर आए तो उक्त युवकों के साथ दो युवक और थे, जिन्होंने उनको देखते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी। वह किसी तरह घर के अंदर भागे और अपनी जान बचाई। रानी ने बताया कि कुछ दिन पहले इलाके में जस्सा नाम के युवक की हत्या हुई थी। उसी आरोप में उसके दोनों बेटे अजय और विजय जेल में बंद हैं। जिस युवक ने उन पर गोली चलाई वो जस्सा का भांजा था।

chat bot
आपका साथी