Jalandhar Today 22th July 2021 : एफएंडसीसी की बैठक दोपहर 3.30 बजे, जानिए और क्या खास है शहर में आज

जालंधर के विकास कार्यों को लेकर एफएंडसीसी की बैठक निगम के कांफ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी। इस दौरान शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के अधिकारी शामिल होंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:27 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:27 AM (IST)
Jalandhar Today 22th July 2021 : एफएंडसीसी की बैठक दोपहर 3.30 बजे, जानिए और क्या खास है शहर में आज
जालंधर में विकास कार्यों को लेकर एफएंडसीसी की बैठक दोपहर को होगी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज वीरवार, 22 जुलाई को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।

शहर के विकास कार्यों पर आज होगी चर्चा

शहर विकास कार्यों को लेकर एफएंडडीसी की बैठक निगम के कांफ्रेंस हॉल में दोपहर 3.30 बजे होगी। इस दौरान शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में मेयर जगदीश राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के अधिकारी शामिल होंगे।

- मां बगलामुखी हवन यज्ञ

-मां बगलामुखी धाम समिति गुलमोहर सिटी की तरफ से मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7 बजे होगा।

- प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में मां बगलामुखी हवन यज्ञ सुबह 7.30 बजे होगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल लागू करवाने के लिए अलग से सेवादार तैनात किए जाएंगे।

उद्घाटन

ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख में नवनिर्मित हाल का उद्घाटन शाम 7 बजे होगा। इस दौरान रागी जत्थे के सदस्य शबद गायन कर संगत को निहाल करेंगे।

-बैठक

सिख इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन की बैठक बस्ती शेख स्थित कार्यालय में दोपहर 3 बजे होगी। इस दौरान संस्था द्वारा चलाए जा रहे स्कूल में विकास करवाने पर चर्चा की जाएगी।

chat bot
आपका साथी