Jalandhar Today 24th September 2021 : विकास कार्यों को लेकर एफएंडसीसी की बैठक दोपहर 3:30 बजे, जानिए और क्या खास है आज

Jalandhar Today News जालंधर के विकास कार्यों को लेकर एफएंडसीसी की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे निगम के कांफ्रेंस हाल में होगी। जिसमें शहर के विकास व करने तथा पहले से चल रहे प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की जाएगी।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:20 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:20 AM (IST)
Jalandhar Today 24th September 2021 : विकास कार्यों को लेकर एफएंडसीसी की बैठक दोपहर 3:30 बजे, जानिए और क्या खास है आज
नगर निगम जालंधर में आज दोपहर को होगी एफएंडसीसी की बैठक।

जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज शुक्रवार, 24 सितंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

आज होगी शहर के विकास पर चर्चा

शहर के विकास को लेकर एफएंडसीसी की बैठक शुक्रवार को दोपहर 3.30 बजे निगम के कांफ्रेंस हाल में होगी। जिसमें शहर के विकास व करने तथा पहले से चल रहे प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में मेयर जगदीश राज राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के कई अधिकारी शामिल होंगे।

वैक्सीन कैंप

सिविल अस्पताल में कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक किया जाएगा।

सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से लगाया जाएगा।

हवन यज्ञ

प्राचीन हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ व भजन संध्या शाम 7 बजे से।

बैठक

कृषि कानून के विरोध में किसान संगठनों द्वारा 27 सितंबर को देशभर में बंद का आह्वान किया गया है। जिसके समर्थन में व्यापारिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को बाजार शेखा शॉपकीपर एसोसिएशन की बैठक दोपहर 3 बजे होगी। जिसमें किसानों को समर्थन देने का ऐलान किया जाएगा।

होशियारपुर में यह रहेगा खास

पोषण माह

टांडा : ब्लाक टांडा के सभी आंगनबाड़ी सेंटरों में पोषण माह सुबह 10 बजे से मनाया जाएगा।

ट्रेनिंग कैंप

दसूहा : दसूहा के गांव छांगला में 24 सितंबर तक मछली पालन ट्रेनिंग कैंप।

धरना

मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 347वां दिन।

टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना रोष प्रदर्शन सुबह 10 बजे।

गढ़शंकर : निरंतर 319वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल के नेतृत्व में कुल हिंदू किसान सभा का रोष धरना दोपहर 12 बजे।

होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स होशियारपुर में चल रहे जमहूरी किसान सभा व कुल हिंदू सभा का धरना को 319वें दिन में पहुंच गया।

गढ़दीवाला : कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 339वां दिन।

chat bot
आपका साथी