तीन बच्चों का पिता पड़ोसी की 13 साल की लड़की के साथ भागा, जालंधर पुलिस ने यूं किया ट्रैप

जालंधर में लड़की के घरवालों ने कहा कि बुधवार सुबह लड़की अपने भाई के साथ स्कूल गई थी। बाद में वह आरोपित अजय के साथ कार में बैठकर कहीं चली गई। पुलिस ने अजय का मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसे जल्द दबोच लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 09:52 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 09:52 AM (IST)
तीन बच्चों का पिता पड़ोसी की 13 साल की लड़की के साथ भागा, जालंधर पुलिस ने यूं किया ट्रैप
बुधवार सुबह लड़की अपने भाई के साथ स्कूल गई थी। वहां से आरोपित के साथ चली गई।

जालंधर छावनी, जेएनएन। यहां थाना कैंट क्षेत्र में तीन बच्चों का बाप पड़ोस में रहने वाली 13 साल की लड़की को लेकर फरार हो गया। इसके बाद हल्ला मचा तो बात पुलिस तक पहुंची। लड़की के घरवालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लड़की को भी बरामद कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के घरवालों ने कहा कि बुधवार सुबह लड़की अपने भाई के साथ स्कूल गई थी।

बाद में वह आरोपित अजय के साथ कार में बैठकर कहीं चली गई। थाना प्रभारी अमृतपाल सिंह ने तत्काल मोबाइल की लोकेशन से कई जगह ट्रैप लगाकर लड़की को कैंट के जवाहर गार्डन से बरामद कर लिया। पुलिस ने अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

जालंधर कैंट में युवक ने बहन के घर लगाया फंदा

जालंधर छावनी। जालंधर कैंट के निकटवर्ती गांव सोफी पिंड में एक युवक ने अपनी बहन के घर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त रुड़का कलां के रहने वाले देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि देवेंद्र डिप्रेशन में था। उसका पहले एक्सीडेंट भी हुआ था, जिसके बाद टांगों में फ्रैक्चर की वजह से राड डली हुई थी। इससे वह अधिक परेशान रहता था। बुधवार शाम चार बजे के करीबबहन जब उसके कमरे में गई तो देवेंद्र ङ्क्षसह छत के गार्डर से लटका हुआ था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

chat bot
आपका साथी