तरनतारन में पिता ने की बेटे की प्रेमिका की हत्या, विधवा से थे शादीशुदा बेटे के संबंध

तरनतारन के गांव भट्ठल सहिजा सिंह में एक पिता ने अपने शादीशुदा बेटे की प्रेमिका की हत्या कर दी। बेटे की प्रेमिका विधवा थी और उसके उससे अवैध संबंध थे। पिता ने जब दोनों को साथ देखा तो फायरिंग कर दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 09:54 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 09:54 AM (IST)
तरनतारन में पिता ने की बेटे की प्रेमिका की हत्या, विधवा से थे शादीशुदा बेटे के संबंध
तरनतारन में पिता ने की बेटे की प्रेमिका की हत्या।

जेएनएन, तरनतारन। जिले के गांव भट्ठल सहिजा सिंह में शादीशुदा बेटे के साथ अवैध संबंध के चलते विधवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेटे गुरजंट के पैर में भी दो गोलियां लगी हैं। सभी आरोपित फरार हैं। पुलिस ने विधवा के बेटे के बयान पर परमजीत सिंह, उसके बेटे जर्मन सिंह व अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव चंबा खुर्द निवासी 34 वर्षीय गुरजंट सिंह के एक विधवा के साथ अवैध संबंध थे। शादीशुदा गुरजंट को उसके पिता परमजीत सिंह व छोटे भाई जर्मन सिंह ने कई बार मना किया, पर वह नहीं माना। गुरजंट सिंह अक्सर विधवा को मिलने के लिए उसकी हवेली स्थित पीर की मजार पर जाता था। मंगलवार की शाम को गुरजंट सिंह घर से खेतों में जाने का बहाना लगाकर विधवा के पास चला गया। मजार पर बैठ दोनों बातें कर रहे थे कि कार से पिता परमजीत सिंह बेटे जर्मन सिंह व एक अन्य युवक के साथ वहां पहुंचे।

यह भी पढ़ें: स्कूल में हो., लेख मत सुनाना., कॉलेज चले जाओ., ये हैं पाकिस्तान में बैठे तस्करों के कोडवर्ड, साबी से पूछताछ में हुआ खुलासा

दोनों को साथ देख पिता आग बबूला हो उठे। बोले, जर्मना ऐदे नाल कई वार मत्था मारेया वा, पर ऐह नई समझदा। ऐहनूं हुण आपणी वोहटी अते बच्चियां दा वी फिकर नई। साडी इज्जत मिट्टी विच मिला रहा ए। आओ टुट पओ ऐहना ते..। इतन सुन जर्मन सिंह व उसके साथी ने पिस्टल से एक-एक करके चार राउंड फायर किए। दो गोलियां विधवा को लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan से दो करोड़ का दान लेने पर पंथक विवाद, HSGPC व सिख संगठनों ने राशि वापस करने को कहा

भाई गुरजंट सिंह के पैर में दो गोलियां लगी हैं। गुरजंट सिंह सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। घटना का पता चलते ही सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी रमनदीप सिंह भुल्लर, थाना चोहला साहिब प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। उधर, सिविल अस्पताल में भर्ती गुरजंट सिंह ने बताया कि उसके पिता परमजीत सिंह के कहने पर ही उसके छोटे भाई जर्मन सिंह व अज्ञात व्यक्ति ने गोलियां दागी हैं। गुरजंट सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बेवजह संदेह करते थे। इसी संदेह के चलते घटना को अंजाम दिया गया है।

यह भी पढ़ें: सोनाली फोगाट और सपना चौधरी का मुकाबला, ममता का हुड्डा प्रेम, पढ़ें हरियाणा की और भी रोचक खबरें

chat bot
आपका साथी