डीसी हुए सख्त..अब हारेगा कोरोना

डीसी धनश्याम थोरी ने कोरोना पाजिटिव आने के बाद घरों में आइसोलेट होने वाले मरीजों को फतेह किट के साथ-साथ फूड किट भी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 08:10 AM (IST)
डीसी हुए सख्त..अब हारेगा कोरोना
डीसी हुए सख्त..अब हारेगा कोरोना

जागरण संवाददाता, जालंधर : डीसी धनश्याम थोरी ने कोरोना पाजिटिव आने के बाद घरों में आइसोलेट होने वाले मरीजों को फतेह किट के साथ-साथ फूड किट भी उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं। इस फैसला इसलिए लिया गया ताकि लोग घरों में सुरक्षित रहें और दवाएं या सामान के लिए उनको बाहर न निकलना पड़े। इससे संक्रमण का प्रभाव बड़े स्तर पर कम होने की संभावना है। शुक्रवार को मरीजों को वितरित करने के लिए फूड किटें जालंधर जिला प्रशासन ने उपलब्ध करवा ली हैं। दैनिक जागरण ने शुक्रवार के अंक में इस संबंध में विस्तार से समाचार प्रकाशित किया था कि होम आइसोलेट होने वाले ज्यादातर मरीजों को फतेह किट उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। सेहत विभाग के पास कल तक केवल 320 फतेह किट ही उपलब्ध थीं। अभी तक 11347 मरीजों को ही फतेह किटों का वितरण किया गया है, जबकि जिले में 22 हजार मरीज होम आइसोलेट हो चुके हैं।

दैनिक जागरण की तरफ से कोरोना मैनेजमेंट में इस खामी को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद डीसी ने तत्काल प्रभाव से इसका संज्ञान लिया। पंजाब सरकार ने बीते साल कोरोना के मरीजों के लिए मुफ्त में फतेह किट उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। फतेह किट में जरूरी दवाइयां होती हैं, जो होम आइसोलेशन के बाद मरीजों के काम आती हैं। किटों के कमी के चलते सेहत विभाग सभी मरीजों को इन्हें उपलब्ध नहीं करवा पा रहा था। दैनिक जागरण ने बीते दिन इसकी पड़ताल की थी। पड़ताल के बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों व विभाग को आदेश दिए कि फतेह किट के साथ-साथ राशन की किटें भी दी उपलब्ध करवाई जाएं। होम आइसोलेट हुए जिन मरीजों को इसकी जरूरत नहीं है और वह नहीं लेना चाहते हैं तो अलग बात है। डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि यह भोजन पैकेट रोजाना की दैनिक वेतन भोगी व मजदूरों में वितरित किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य गरीब व दिहाड़ी पर निर्भर लोगों को लाभ पहुंचाना है। - वैक्सीन अभियान का लिया जायजा

डीसी घनश्याम थोरी ने शुक्रवार को वैक्सीन अभियान का जायजा भी लिया। उन्होंने सेहत विभाग को वैक्सीन लगाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश देते हुए इस मुश्किल घड़ी में व्यापक स्तर पर सेवाएं देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिले में रोजाना वैक्सीन की 11000 खुराकें दी जा रही है। 45 साल या इससे अधिक आयु के योग्य लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी