बरनाला में हुई किसान मजदूर एकता महारैली, महिलाओं से 8 मार्च को दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील

Farmers protest बरनाला में रविवार को भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने दाना मंडी में किसान-मजदूर एकता महारैली आयोजित की। इसमें खेत मजदूरों और किसानों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 03:59 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 04:39 PM (IST)
बरनाला में हुई किसान मजदूर एकता महारैली, महिलाओं से 8 मार्च को दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने की अपील
पंजाब के बरनाला में रविवार को किसानों ने महारैली की।

जेएनएन, बरनाला। किसान आंदोलन के समर्थन में रविवार को बरनाला में भारतीय किसान यूनियन एकता (उगराहां) और पंजाब खेत मजदूर यूनियन ने दाना मंडी में किसान-मजदूर एकता महारैली की। इसमें खेत मजदूरों और किसानों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने महिलाओं से अपील की कि वह 27 फरवरी व 8 मार्च को महिला दिवस पर दिल्ली में आंदोलन में शामिल हों। 

महारैली में भाकियू उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने कहा कि किसान संघर्ष को मजबूत करने के लिए खेत मजदूरों सहित अन्य वर्गों की भागीदारी आवश्यक थी। इसके लिए देशभर के किसानों की एकता को मजबूत किया जाना चाहिए। उगराहां ने 26 जनवरी की घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आंदोलन को गलत रूप देने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी योजना में सफल नहीं हो पाई। इसके बाद आंदोलन और मजबूत होकर उभरा।

यह भी पढ़ें: 90 साल बाद इंडियन पार्टनरशिप एक्ट में संशोधन, पंजाब में अब ₹ 3 के जगह ₹ 5000 लगेगी फीस

उन्होंने आंदोलन और फर्जी मामलों में फंसाए गए लोगों को तत्काल रिहा करने व उनके खिलाफ दर्ज केस रद करने की मांग की। रैली को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चे के नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक किसान आंदोलन है। इसे सफल बनाने के लिए किसानों को जाति, धर्म से ऊपर उठना होगा। 

यह भी पढ़ें: KMP Expressway के किनारे बसेंगे पांच नए शहर, हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने किया मास्टर प्लान पर मंथन

पंजाब फार्म वर्कर्स यूनियन के राज्य सचिव लछमन सिंह सीवेवाला ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर हमला देश की खाद्य सुरक्षा पर किए गए एक बड़े साम्राज्यवादी हमले का हिस्सा है, जिसे विश्व साम्राज्यवादी संस्थानों द्वारा निर्देशित किए जा रहे तथाकथित आर्थिक सुधारों के तहत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पटियाला में सीबीआइ रेड बता शिवरात्रि के लिए जमा किए पांच लाख रुपये लूट ले गए लुटेरे

बीकेयू एकता (उगराहां) की महिला शाखा की नेता हरिंदर कौर बिंदू ने कहा कि महिलाओं ने अब तक इस संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कहा कि आंदोलन में महिला खेत मजदूरों को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा पर्यावरण कार्यकर्ता दिश रवि और श्रमिक नेता नौदीप कौर गंधार की गिरफ्तारी की निंदा की और उनकी बिना शर्त रिहाई की मांग की। रैली को संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूूके, कुलवंत सिंह संधू और रुल्लू सिंह मनसा, किरनजीत सिंह सेखों, बलदेव सिंह निहालगढ़, पवितर सिंह लाली, हरपाल सिंह बुलारी, सुखदेव सिंह कोकरी कलां ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में लाल डोरा के अंदर रहने वालों को बड़ी राहत, मिलेगा प्रापर्टी का अधिकार

chat bot
आपका साथी