किसान 27 को करेंगे भारत बंद, नेशनल हाईवे व रेल यातायात करेंगे ठप

कृषि सुधार बिलों को लेकर किसानों के संघर्ष का एक साल पूरा होने वाला है। दिल्ली धरने का एक साल होने पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को भारत बंद की घोषणा की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:33 PM (IST)
किसान 27 को करेंगे भारत बंद, नेशनल हाईवे व रेल यातायात करेंगे ठप
किसान 27 को करेंगे भारत बंद, नेशनल हाईवे व रेल यातायात करेंगे ठप

जागरण संवाददाता, जालंधर : कृषि सुधार बिलों को लेकर किसानों के संघर्ष का एक साल पूरा होने वाला है। दिल्ली धरने का एक साल होने पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सोमवार को भारत बंद की घोषणा की गई है। इसके चलते संयुक्त मोर्चा द्वारा जालंधर में नेशनल हाइवे पर बाथ कैसल के पास धरना लगाया जाएगा। वहीं रेल सेवाएं भी ठप की जाएगी। इस बात की जानकारी वीरवार को पंजाब प्रेस क्लब में संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्य व भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के महासचिव कुलविदर सिंह मछियाना ने दी। उन्होंने कहा कि धरने में 20 ट्रेड यूनियन, मजदूर, विद्यार्थी व यूथ भारी संख्या में शामिल हो रहे है। जिले में बड़े स्तर पर रैलियां निकाली जाएंगी।

27 सितंबर को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक हाइवे, रेल सुविधाएं तथा ट्रांसपोर्ट बंद रहेगी। सिर्फ एंबुलेंस को छूट देंगे। अगर सरकार नहीं मानेगी तो इस बार बड़ा संघर्ष होगा। उन्होंने कहा कि जनता सहयोग करे। पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से बातचीत को लेकर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी का स्वागत है, लेकिन किसी को भी उनके मंच पर संबोधित करने की कोई मंजूरी नहीं है। एडवोकेट जीएस काहलों ने कहा कि वकील भी बंद में पूरा समर्थन देंगे। वहीं कैप्टन के राज्य से बतौर मुख्यमंत्री इस्तीफा देने पर किसानी आंदोलन की राजनीति गर्मा गई है। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन दोआबा के उपप्रधान मुकेश कुमार तथा एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी