Kisan Andolan: जालंधर से लाखों रुपये खर्च ट्रैक्टर को मोडिफाई करवा दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसान

Kisan Andolan 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर किसान अपने ट्रैक्टरों को माडीफाई करवा दिल्ली के लिए कूच करने लगे हैं। लाडोवाली रोड स्थित टीएस फेब्रिकेटर के मालिक गुरशरण सिंह ने बताया कि कुछ दिनों में 100 से अधिक वाहनों को माडिफाई किया है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 10:14 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 10:14 AM (IST)
Kisan Andolan: जालंधर से लाखों रुपये खर्च ट्रैक्टर को मोडिफाई करवा दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसान
कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है।

जालंधर, जेएनएन। कृषि सुधार कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर किसान अपने ट्रैक्टरों को माडीफाई करवा दिल्ली के लिए कूच करने लगे हैं। लाडोवाली रोड स्थित टीएस फेब्रिकेटर के मालिक गुरशरण सिंह, अमिनंदर सिंह और त्रिलोचन सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिनों में 100 से अधिक वाहनों और ट्रालियों को माडिफाई किया है। दो महीने पहले एक एनआरआइ ने 25 लाख रुपये खर्च करके ट्रैक्टर और ट्राली को माडिफाई करवाया था। उससे पहले भी किसान ने 21 लाख रुपये खर्च करके ट्राली को तैयार करवाया था। ट्रालियों में मोबाइल चार्जर भी लगवाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- 32वें नेशनल सड़क सुरक्षा माहः जालंधर में महिलाओं ने निकाली स्कूटर रैली, यातायात नियम मानने का दिया संदेश

उधर, बीकेयू दोआबा के पदाधिकारी अमरजीत वाहनों बैंस का कहना है कि वे परेड में आठ ट्रैक्टर भेजेंगे। पुलिस की पानी की बौछारों को रोकने के लिए ट्रैक्टर ट्राली को माडिफाई करवाया है। इसे चारों तरफ से कवर किया गया है ताकि इसमें सवार किसी किसान पर पानी की बौछारों का असर न होने पाए। इस पर करीब एक लाख रुपये का खर्च हुआ है।

एक-एक ट्राली पर दो-दो ट्रैक्टर हो रहे लोड

ट्रैक्टर ट्रालियों के काफिले दिल्ली के लिए कूच करने लगे है। शुक्रवार को भी जीटी रोड पर ट्रैक्टर ट्रालियों के काफिले दिल्ली की तरफ बढ़े। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल यूथ के प्रधान अमरजोत सिंह ने बताया कि ट्रालियों में ट्रैक्टर लोड करके भी भेजे जा रहे है। शनिवार को सुबह करीब सवा सौ ट्रैक्टरों का काफिला जमशेर से दिल्ली के लिए रवाना होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी