Farmers Protest Effect : जालंधर से नहीं चली दिल्ली-हरियाणा रूट की बसें, निराश होकर लौटे यात्री

हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के बढ़ते तनाव को देखते हुए फिलहाल जालंधर के बसें केवल पंजाब रूट के लिए ही चलाई गई हैं। दिल्ली व हरियाणा रूट की बसें अभी बंद है। यात्रियों को बसें न चलने के कारण उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:52 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:52 PM (IST)
Farmers Protest Effect : जालंधर से नहीं चली दिल्ली-हरियाणा रूट की बसें, निराश होकर लौटे यात्री
किसान आंदोलन के कारण बंद पड़ी बस सेवा का नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है।

जालंधर, जेएनएन। हरियाणा बॉर्डर एवं दिल्ली में किसानों के बढ़ते तनाव को देखते हुए इन दोनों रूट की बसें अभी तक नहीं चलाई गई है। जिसका नुकसान आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। दिल्ली और हरियाणा जाने वाले यात्री बस स्टैंड पर सामान लेकर अपने घर जाने के लिए पहुंच रहे थे। लेकिन बसें न चलने के कारण उन्हें निराश होकर वापस जाना पड़ रहा था। कुछ यात्री तो अपना सामान लेकर बस स्टैंड से वापस जा रहे थे और कुछ वही पर बैठ कर रविवार से बस का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार सुबह चार बजे से ट्रेड यूनियन के द्वारा बस सेवा चालू कर दी गई है, जिसमें पंजाब रोड की 50 से 60 बसें चलाई गई है। इससे वहां फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के बढ़ते तनाव को देखते हुए फिलहाल बसें केवल पंजाब रूट के लिए ही चलाई गई हैं और हरियाणा रूट की बसें अभी बंद है।

वीरवार को भी बस सेवा रही थी बाधित

बता दें कि वीरवार को ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर पंजाब रोडवेज की एक्शन कमेटी एवं पनबस के मुलाजिमों ने मुलाजिमों विरोधी कानून के विरोध में रोष प्रदर्शन किया गया था। इसके चलते जालंधर बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। बसें से बंद होने के कारण काफी यात्रियों को पिछले 24 घंटों से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोग अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पा रहे थे। शुक्रवार सुबह चार बजे से सभी लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रेड यूनियन की हड़ताल वीरवार रात 12 बजे तक थी। हड़ताल खत्म होने के कुछ घंटे बाद उन्होंने पंजाब के अंदर चलने वाली 50 से 60 बसें चालू कर दी।

अभी हरियाणा नहीं जा पाएंगी बसें

शुक्रवार को किसानों के दिल्ली में प्रदर्शन के चलते बड़ी संख्या में पंजाब के किसान दिल्ली के लिए निकले हैं। वीरवार को वे पटियाला के पास पंजाब-हरियाणा शंभू बार्डर को क्रास करके निकल गए थे। हालांकि संगरूर के खनौरी और बठिंडा के पास डूमवाली बैरियर पर किसानों को आगे बढ़ने से हरियाणा पुलिस ने रोक रखा है। किसान आंदोलन और हरियाणा बार्डर पर तनाव के मद्देनजर अभी हरियाणा के लिए बसें रवाना नहीं की जा रही हैं।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी