नकोदर शहर व गांवों में बंद को पूर्ण समर्थन

भारत बंद के आह्वान पर नकोदर शहर व आसपास के गांवों में बंद को पूर्ण समर्थन मिला। किसान संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर सड़कें जाम कर धरने लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 06:29 PM (IST)
नकोदर शहर व गांवों में बंद को पूर्ण समर्थन
नकोदर शहर व गांवों में बंद को पूर्ण समर्थन

संवाद सहयोगी, नकोदर : भारत बंद के आह्वान पर नकोदर शहर व आसपास के गांवों में बंद को पूर्ण समर्थन मिला। किसान संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर सड़कें जाम कर धरने लगाए। शहर में जहां दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी, वहीं रेहड़ी-खोखे भी बंद रहे। केवल मेडिकल शाप व अस्पताल ही खुले रहे। टुट्ट कलां व कपूरथला को जाती सड़क पर भारती किसान यूनियन उगराहां ब्लाक नकोदर की तरफ से सड़क जाम कर धरना लगाया गया। इस मौके कन्वीनर मोहन सिंह बल, सुखपाल सिंह अराएवाल, निर्मल सिंह जहांगीर, हरनेक चंद मालड़ी, हरपाल बिट्टा, तरसेम नूरपुर, कश्मीर सिंह हुसैनपुर, मनजिदर सिंह व किसान भाई मौजूद थे।

नकोदर-जालंधर हाईवे पर भी संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारी संख्या में इकट्ठे हुए किसान मजूदरों ने सड़क जाम कर धरना लगाया। इस मौके बिक्रमजीत सिंह सरींह, मनजिदर सिंह लाइएवाल, हैप्पी सरपंच आलोवाल, महिदर सिंह संधू, प्रदेश प्रधान देहाती मजदूर सभा दर्शन नाहर, मनोहर सिंह गिल, मलकीत सिंह शाहकोटी, चरण सिंह थम्मूवाल, मलकीत भोएपुरी, तरप्रीत सिंह उप्पल खालसा, संदीप सिंह शंकर, दलविदर सिंह कुलार, मेजर सिंह लाइएवाल, सुक्खा सिंह सोहल, जसवीर सिंह नवांपिड, रंगा नत्त, मंगलजीत पंडोरी, मलकीत चुंबर, पूर्व सरपंच नवांपिड, बोबी नकोदर, महिदर सिंह सरपंच, स्त्री नेता जसविदर कौर माहूंवाल, गुरबख्श कौर सादिकपुर, परमजीत कौर, बलबीर सिंह चीमा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी