लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि

लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थियों को लेकर निकाली जा रही कलश यात्रा का भोगपुर पहुंचने पर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी किशनगढ़ भारतीय किसान यूनियन (कादियां) नौजवान किसान मजदूर यूनियन (शहीदां) दोआबा किसान कमेटी (होशियारपुर) के नेताओं व किसानों ने श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 06:45 PM (IST)
लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को दी श्रद्धांजलि

संवाद सूत्र, भोगपुर : लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थियों को लेकर निकाली जा रही कलश यात्रा का भोगपुर पहुंचने पर दोआबा किसान संघर्ष कमेटी किशनगढ़, भारतीय किसान यूनियन (कादियां), नौजवान किसान मजदूर यूनियन (शहीदां), दोआबा किसान कमेटी (होशियारपुर) के नेताओं व किसानों ने श्रद्धांजलि दी। कलश यात्रा की अगुवाई संयुक्त किसान मोर्चे के सदस्य मुकेश चंद्र रानी भट्टी, जंगवीर सिंह चौहान व मनजीत सिंह राए ने की।

इस मौके पर मोर्चा के सदस्य मुकेश चंद्र रानी भट्टी ने कहा कि केंद्र सरकार मोर्चे को बदनाम करने के लिए गलत चालें चल रही है लेकिन किसान मोर्चा पूरी तरह मजबूत है। उन्होंने कहा कि जब तक तीन कृषि कानून रद नहीं होते, संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर नंबरदार बलजीत सिंह बिल्ला, गुरदीप सिंह सिद्धू, अमरजीत सिंह, लखवीर सिंह बाठ, जैलदार सुखजीत सिंह हुंदल, जसवीर सिंह डल्ला, दीदार सिंह माणकराय, कुलवंत सिंह घोड़ावाही, दिलावर सिंह घोड़ावाही, हरशकीन सिंह, तरसेम सिंह, सतनाम सिंह पचरंगा, गुरमुख सिंह, जसविदर सिंह खालसा, लवजीत सिंह, सन्नी संघा, गुरदीप सिंह संधम, गुरु नानक खालसा कालेज लुहारां चाहड़के की छात्राएं व मैडम कुलवीर कौर मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी