Farmer's Protest: आज अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल होशियारपुर में, विरोध में किसानों ने लगाया धरना

होशियारपुर में शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आगमन के विरोध में किसान संगठनों ने धरना लगाया है। टांडा उड़मुड़ के मियानी में सुखबीर के आने से पहले दोआबा किसान संगठन के सदस्य नारेबाजी कर रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 12:49 PM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 12:53 PM (IST)
Farmer's Protest: आज अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल होशियारपुर में, विरोध में किसानों ने लगाया धरना
टांडा उड़मुड़ के मियानी में सुखबीर के आने से पहले धरने पर बैठे दोआबा किसान संगठन के सदस्य। जागरण

जासं, होशियारपुर। पंजाब में किसान संगठनों का राजनेताओं के विरोध का क्रम जारी है। मंगलवार को होशियारपुर में शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आगमन के विरोध में किसान संगठनों ने धरना लगाया है। टांडा उड़मुड़ के मियानी में सुखबीर के आने से पहले दोआबा किसान संगठन की ओर से उनके खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। किसान संगठन के नेताओं का है कि उन्होंने पहले ही अपील की थी की जब तक कृषि कानूनों का हल केंद्र सरकार नहीं करती, तब तक वो किसी भी सियासी पार्टी को कांफ्रेंस नहीं करने देंगे। न ही वे किसी को रैली करने देंगे। अगर कोई ऐसा करता है तो उनका विरोध किया जाएगा। बता दें कि सुखबीर बादल गांव मियानी में बलवीर सिंह मियानी को फिर से अकाली दल में शामिल करवाने के लिए पहुंचने वाले हैं। किसानों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने उनका विरोध शुरू कर दिया है। उससे पहले सुखबीर होशियारपुर में अकाली दल शहरी प्रधान जतिंदर सिंह लाला बाजवा के घर जाएंगे 

पंजाब के किसान लगातार विभिन्न दलों के नेताओं के कार्यक्रमों और रैलियों का विरोध कर रहे हैं। दो दिन पहले ही उन्होंने जालंधर तीन दिन पहले ही उन्होंने जालंधर में अकाली दल-बसपा की रैली करने पहुंचे सुखबीर बादल को काफिला रोकने की कोशिश की थी। पठानकोट चौक में एकत्र हुए किसानों ने उनकी कार पर जूता भी फेंका था। बाद में पुलिस को सुखबीर के काफिला रास्ता बदल कर रैली स्थल डीएवी यूनिवर्सिटी के पास ले जाया गया था। बता दें कि पिछले दिनों किसानों ने राजनीतिक दलों को कृषि कानूनों का मुद्दा हल होने तक रैलियां नहीं करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि जब तक इस मुद्दे का हल नहीं हो जाता है तब तक वे किसी भी दल के नेता को रैली नहीं करने देंगे।

यह भी पढ़ें - Punjab Power Crisis: पंजाब में अगले 3 दिन तक बिजली संकट रहेगा बरकरार, 2 से 6 घंटे तक लग रहे कट

chat bot
आपका साथी