आठ घंटे बिजली न मिलने पर किसानों ने हाईवे पर लगाया धरना

धान की रोपाई का काम जोरों पर होने के चलते पानी की बढ़ रही जरूरत के दौरान लग रहे बिजली के कट ने परेशानी बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 05:25 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 05:25 PM (IST)
आठ घंटे बिजली न मिलने पर किसानों ने हाईवे पर लगाया धरना
आठ घंटे बिजली न मिलने पर किसानों ने हाईवे पर लगाया धरना

संवाद सूत्र, भोगपुर : धान की रोपाई का काम जोरों पर होने के चलते पानी की बढ़ रही जरूरत के दौरान लग रहे बिजली के कट ने परेशानी बढ़ा दी है। इसी से परेशान होकर लांहदड़ा, खरल कलां, गेहलड़, बिनपालके, भोगपुर व अन्य गांवों के किसानों व अकाली दल के नेताओं ने आदमपुर टी प्वाइंट नेशनल हाईवे पर धरना देकर पावरकाम और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

इस समय धान की रोपाई का काम जोरों पर चल रहा है और किसान ट्यूबवेलों पर निर्भर हैं लेकिन कुछ दिनों से बिजली कट लगने से किसान परेशान हैं। सरकार आठ घंटे बिजली देने का दावा कर रही है लेकिन किसानों को चार घंटे ही बिजली मिल रही हैं। इस बारे में जब बिजली घर में फोन लगाया जाता है तो मुलाजिम मौजूद नहीं होते। अकाली दल के नेताओं में अमृतपाल सिंह खल कलां, सर्कल पचरंगा के प्रधान गुरदीप सिंह लांहदड़ा व ब्लाक सम्मति सदस्य परमजीत कुमार पम्मा ने कहा कि सरकार जनता पर टैक्स तो बेतहाशा लगा रही है लेकिन सुविधा देने के नाम पर फिसड्डी है। मजबूरन किसानों को आज धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। धरने की सूचना मिलते ही थाना भोगपुर के प्रभारी मंजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली अधिकारी गुरमीत सिंह ढिल्लों के किसानों के मसले का हल करने के आश्वासन के बाद धरना उठाया गया और यातायात बहाल किया गया।

इस मौके पर यूथ अकाली नेता छिदर ढिल्लों, जत्थेदार गुलजार सिंह घुम्मण, नंबरदार गुरदयाल सिंह लाडी, कुलवंत सिंह मल्ली, मंजीत सिंह लाली डल्ली, जसविदर सिंह विरदी, जसविदर सिंह चमियारी, अमरीक सिंह चमियारी, मनजोत सिंह खरल कलां, हरविदरजीत सिंह खरल कलां, अमनदीप सिंह, सतपाल सिंह चमियारी, सेठी खरल कलां, सरपंच सुखविदर सिंह पतियाल व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी