जालंधर में प्रसिद्ध संगीतकार बीएस नारंग का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

Famous musician BS Narang died in Jalandhar प्रसिद्ध संगीतकार बीएस नारंग का मंगलवार को निधन हो गया। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। कई जाने माने संगीतकारों ने उनसे शिक्षा हासिल की। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है ।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 08:58 PM (IST)
जालंधर में प्रसिद्ध संगीतकार बीएस नारंग का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर
प्रसिद्ध संगीतकार बीएस नारंग की फाइल फोटो।

जालंधर, जेएनएन। प्रसिद्ध संगीतकार बीएस नारंग का मंगलवार को दिल की गति थमने से निधन हो गया। उनके अचानक हुए निधन संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। कई जाने-माने संगीतकारों ने उनसे संगीत की शिक्षा ग्रहण कर इस क्षेत्र में ऊंचा नाम कमाया।

यह भी पढ़ेंः जालंधर के ग्रेटर कैलाश में नशे में धुत श्रमिकों ने की अपने दो साथियों की हत्या, पुलिस ने दो दबोचे

श्याम चौरासी घराने की श्रंखला से जुड़े प्रसिद्ध संगीतकार बीएस नारंग संगीत जगत में एक बेजोड़ नाम है। डीएवी कॉलेज जालंधर में संगीत के प्रोफेसर रह चुके बलदेव शरण नारंग ने देश विदेशों में अपनी कला का लोहा मनवाया। उनके कई शिष्यों ने पंजाबी इंडस्ट्री संगीत में नाम रोशन किया।

संगीतकार बीएस नारंग। (फाइल फोटो)

हरीवल्लभ संगीत सम्मेलन में मनवाया अपनी गायकी को लोहा

जालंधर के प्रसिद्ध हरीवल्लभ संगीत सम्मेलन में बीएस नारंग के गायन को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते थे। उन्होंने कभी अपने चाहने वालो को निराश नहीं किया और हर बार अपनी कला का लोहा मनवाया। वह हर प्रकार की गायकी गाने में निपुण थे। 

यह भी पढ़ेंः पंचतत्व में विलीन हुए अंतरराष्ट्रीय रेसलर देवानंद, जालंधर में नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

यह भी पढ़ेंः अब जालंधर के सरकारी स्कूलों में तैयार होंगे सेना के जवान, बच्चों को फिजिकल ट्रेनिंग देंगे शिक्षक

यह भी पढ़ेंः जालंधरवासियों पर महंगाई की एक और मार, 25 रुपये प्रति यात्री तक पहुंचा थ्री व्हीलर किराया

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी